Featured Image

Sitapur Crime News: सीतापुर l उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक ऐसी घटना हुई जिसने सभी को हैरान कर दिया. तीन दिन से लापता तीन लोगों की लाश एक कार के अंदर तालाब में मिली है. तीनों कारोबारी सोमवार को बहराइच गए थे, जहां से लौटते समय लापता हो गए थे और अब उनकी लाश मिली है.

तालाब में मिली तीन की लाश

घटना जिला मुख्यालय से 42 किलोमीटर दूर कमलापुर थाना क्षेत्र के पंचपीर गांव का है. मृतकों की पहचान सिधौली कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले राकेश चौरसिया (50 साल), सतीश (40 साल) और अटरिया के रहने वाले रामेंद्र (62 साल) के रूप में हुई है. सोमवार देर रात तीनों की लाश तालाब में कार से मिली है.

तीनों कार से वापस सीतापुर के लिए रवाना हुए थे

जानकारी के मुताबिक़, राकेश चौरसिया के बेटे मोहन का शनिवार को बहराइच में एक्सीडेंट हो गया था. राकेश चौरसिया 25 अक्टूबर को बेटे को देखने बहराइच गए हुए थे. वे अपने दो दोस्तों रामेंद्र और सतीश के साथ कार से बहराइच जाने के लिए रवाना हुए थे. बेटे का हाल जानने के बाद तीनों कार से वापस सीतापुर के लिए रवाना हुए. लेकिन वापस ही नहीं लौटे.

कार सहित तालाब में गिरे

परिवार से उनका कोई संपर्क नहीं हुआ. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गयी. परिजन और पुलिस दिनभर उनकी तलाश करते रहे. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज सहित सर्विलांश के माध्यम से तीनों की तलाश शुरू की. इसी बीच सिधौली पुलिस को कमलापुर थाना क्षेत्र के पंचपीर गांव के पास तालाब में कार गिरने की सूचना मिली. ग्रामीणों ने बताया तालाब में कुछ तैरता हुआ नजर आया पास जाकर देखा तो कार था.

कैसे हुई मौत

जिसके बाद सिधौली कोतवाली पुलिस ने लखनऊ से SDRF टीम की मदद ली और सोमवार देर रात तालाब में सर्च ऑपरेशन चलाया. क्रेन की मदद से कार को तालाब से बाहर निकलवाया गया. कार के अंदर तीनों के शव मिले. राकेश और रामेंद्र के शव आगे की सीट पर, जबकि सतीश का शव पीछे की सीट पर था. पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है.

पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. प्राथमिक जांच के अनुसार, कार चालक को नींद आ गयी थे. आशंका है जिस वजह से कार अनियंत्रित होकर सीधे तालाब में जा गिरी और तीनों की डूबने से मौत हो गई. हालांकि पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है