नोएडा में मंगलवार दोपहर के समय अचानक आए तेज आंधीतूफान ने लोगों को दहशत में डाल दिया. तेज हवाओं के चलते कई जगह सड़क किनारे खड़े पेड़ धराशायी हो गए, जबकि टीन की छतें भी उड़ गईं. देखते ही देखते मौसम ने ऐसा रौद्र रूप लिया कि सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई और लोग सुरक्षित जगहों की तलाश में जुट गए. नोएडा में आए इस तेज तूफान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है.

खबर अपडेट की जा रही है.