Healthy Cooking Methods For Maximum Nutrition: मॉडर्न लाइफ स्टाइल भागदौड़ से भरी हुई है, लेकिन इन सबके बीच स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना भी जरूरी है। स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए केवल खाना ही जरूरी नहीं है बल्कि खाना को सही तरीके से पकाने का तरीका भी मायने रखता है।

कुकिंग के स्मार्ट तरीकों को अपनाकर हम भोजन को अधिक पौष्टिक, स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक बना सकते हैं। किचन में खाना बनाते समय छोटीछोटी बातों का ख्याल रखने से लंबे समय तक स्वास्थ्य में लाभ मिलता है।

कुकिंग टिप्स

भोजन में तेल की मात्रा

भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि भोजन में तेल की मात्रा संतुलित होनी चाहिए। खाना बनाते समय तेल की मात्रा का ध्यान रखा जाना चाहिए। खाना बनाने में तेल को चम्मच से नाप कर डालना चाहिए।

खाना पकाने में इन बातों का रखें ख्याल

  • बिना माप के तेल डालने से भोजन में जरूरत से अधिक फैट की मात्रा हो जाती है, जो शरीर को लंबे समय में नुकसान पहुंचाता है। अक्सर लोग बिना माप के तेल डाल देते हैं, इससे खाने में तेल की मात्रा अधिक हो जाती है और साथ ही भी बढ़ जाता है।  कम तेल में बना भोजन हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर होता है। साथ ही मोटापा, उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं के खतरे को भी कम करता है।

कुकिंग टिप्स

  • खाने से संबंधित दूसरी जरूरी बात जिसका ख्याल रखना चाहिए, बारबार तला हुआ भोजन खाने से बचना। तले हुए खाद्य पदार्थ स्वादिष्ट तो लगते हैं, लेकिन इस तरह के खाने में फैट और कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। नियमित रूप से समोसा, पकौड़े, चिप्स, पूड़ी या अन्य तले हुए खाद्य पदार्थ खाने से मोटापा, मधुमेह और हृदय रोग का जोखिम बढ़ सकता है। यदि कभी तला हुआ भोजन खाना भी हो, तो उसे सीमित मात्रा में और कभीकभी   खाना चाहिए। दैनिक भोजन में ताजे फल, हरी सब्जियां, दालें और साबुत अनाज को शामिल किया जाना चाहिए।
  • स्वस्थ जीवन के लिए खाना पकाने के पारंपरिक तरीकों का चयन एक बेहतर विकल्प हो सकता है। जैसे चीजों को तेल में तलने के बजाय भाप में पकाना, भूनना, उबालना या ग्रिल करने से खाने का पोषक तत्व बना रहता है। भाप में पकी सब्जियों में विटामिन और खनिज अधिक मात्रा में सुरक्षित रहते हैं। किए गए खाद्य पदार्थ कम तेल में तैयार हो जाते हैं और उनका स्वाद भी अच्छा रहता है। इसी प्रकार हल्का भूनकर या उबालकर बनाया गया भोजन पाचन के लिए भी बेहतर माना जाता है।

कुकिंग टिप्स

  • इसके साथ ही भोजन के लिए हमेशा ताजी सामग्री का उपयोग करना चाहिए।
  • भोजन को अधिक देर तक भूनना व पकाना नहीं चाहिए।
  • खाने में आवश्यकता से अधिक नमक तथा चीनी का इस्तेमाल भी खाने की गुणवत्ता को खराब कर सकता है।
  • घर का ताजा बना खाना हमेशा बाहर के जंक फूड की तुलना में अधिक हाइजिनिक और सुरक्षित होता है।