गाजियाबाद में छात्राओं को साइकिल दिया जाना था. इसके लिए समाजवादी पार्टी की तरफ से तैयारियां भी पूरी कर ली गई थीं. कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए टेंट की भी व्यवस्था कर दी गई थी. लेकिन आरोप है कि सरकार की तरफ से इसे जबरन बंद करा दिया गया.

समाजवादी पार्टी की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा में 75% या उससे ज्यादा अंक लाने वाली 1,000 छात्राओं को साइकिल बांटने का कार्यक्रम 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित था, लेकिन प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल से बुलडोजर चलाकर टेंट हटवा दिया. ये बयान गाजियबाद में लोनी विधानसभा की छात्राओं का है. छात्राओं का कहना है कि गांव गढी कट्टैया में PDA सम्मान समारोह और साईकल वितरण कार्यक्रम प्रशासन ने बंद करा दिया है.

कार्यक्रम के आयोजक अनुज प्रधान ने बताया कि उनके कार्यक्रम को प्रशासन ने जबरन बंद करा दिया. लोनी नगर पालिका प्रशासन ने आयोजक को 10,80 लाख रूपए के जुर्माने का नोटिस जारी किया है कार्यक्रम में साईकल वितरण समारोह में पात्र स्कूली छात्राए बड़ी संख्या में पहुंची लेकिन कार्यक्रम निरस्त होने पर निराश होकर वापस गईं.

डिंपल यादव ने क्या कहा?

इस मामले पर सपा नेता डिंपल यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने कहा, “बेटियों के सपनों को पंख देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी द्वारा राजनीति करते हुए बुलडोजर चलवाना और टेंट उखड़वा देना बेहद शर्मनाक है. बेटियों का सम्मान और उनका भविष्य किसी भी राजनीति से बड़ा है.”

बेटियों के सपनों को पंख देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाजपा द्वारा राजनीति करते हुए बुलडोजर चलवाना और टेंट उखड़वा देना बेहद शर्मनाक है।

बेटियों का सम्मान और उनका भविष्य किसी भी राजनीति से बड़ा है। https://t.co/CgSTuRfJF9

— Dimple Yadav October 25, 2026

डिंपल ने कहा कि ये कार्यक्रम बेटियों के लिए था. उन्हें साइकिल दी जानी थी. इस कार्यक्रम को न होने देना बेहद शर्मनाक है. बेटियों के भविष्य पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.