Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र में मासूम बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों के बीच वाकड इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पड़ोस में रहने वाले 60 वर्षीय शख्स ने 10 साल और 5 साल की दो सगी बहनों को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया. घटना का खुलासा होने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है. वारदात का पर्दाफाश तब हुआ जब आरोपी ने दोबारा मासूम को शिकार बनाने की कोशिश की.

घटना वाले दिन जब 10 वर्षीय बच्ची घर के बाहर कपड़े धोने आई और आसपास किसी को न देखकर आरोपी उसे जबरन पकड़कर अपने घर ले गया. आरोपी की इस हरकत को पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने देख लिया और तुरंत बच्ची की मां को पूरी बात बताई. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। जब परिजनों ने बच्ची से प्यार से पूछताछ की, तो उसने रोते हुए बताया कि आरोपी मई महीने से लेकर अब तक उसके साथ कई बार दरिंदगी कर चुका है.
5 साल की छोटी बहन को भी बनाया था शिकार
पीड़िता के बयान ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया. 10 साल की मासूम ने खुलासा किया कि आरोपी ने उसका मुंह दबाकर कई बार गलत काम किया और उसकी 5 साल की छोटी बहन को भी नहीं बख्शा. आरोपी उस समय वारदात को अंजाम देता था जब दोनों बच्चियों के मातापिता व दादादादी और आरोपी के अपने परिजन काम पर बाहर गए होते थे.
पुलिस स्टेशन का घेराव और आरोपी गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. सोमवार रात पीड़ित परिवार और आक्रोशित नागरिकों ने वाकड पुलिस स्टेशन पहुंचकर जमकर हंगामा किया और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की. वाकड पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाल यौन शोषण निवारण अधिनियम की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.



