कांग्रेस सांसद शशि थरूर और शिवसेना के सांसद मिलिंद देवड़ा के बीच एक बार फिर से तीखी जुबानी जंग देखने को मिली. इस बार बयानबाजी पनामा में आए भूकंप को लेकर हुई. इसकी शुरुआत राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा ने की. उन्होंने 2024 में कांग्रेस छोड़कर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थामा था.

देवड़ा ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स में लिखा, पनामा वापस आना अच्छा लगा. कुछ दिन पहले ही इस देश में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था. देवड़ा ने लिखा, “वहां रहने के दौरान एकदो झटके और महसूस हुए. शुक्र है कि पनामा और मैं, दोनों सुरक्षित हैं!”

शशि थरूर ने ली चुटकी

उनके इस पोस्ट पर जवाब देते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बताया कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि उनके पूर्व सहयोगी पनामा में आए भूकंप से सुरक्षित बच गए. हालांकि, अपने शब्दों और लेखनी के लिए जानेजाने वाले कांग्रेस सांसद ने फिर भी तंज कस दिया. विपक्ष के ‘इंडिया’ गठबंधन, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ और अन्य समूहों के विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए, तिरुवनंतपुरम के सांसद थरूर ने पूछा कि क्या NDA को भी जमीन हिलती हुई महसूस हो रही है?

Reassuring to know that our friends are doing well, @milinddeora , and that you have survived the tremors in Panama! Your allies may be feeling the ground shaking beneath their feet here in India though

— Shashi Tharoor October 16, 2026

थरूर ने लिखा, “ये जानकर तसल्ली हुई कि हमारे दोस्त ठीक हैं, देवड़ा और आप पनामा में आए भूकंप से सुरक्षित बच गए! हालांकि, भारत में आपके सहयोगियों को शायद अपने पैरों के नीचे जमीन हिलती हुई महसूस हो रही होगी…”

देवड़ा ने फिर दिया जवाब

पीछे न रहते हुए, देवड़ा ने भी जवाब दिया. उन्होंने कहा ‘टेक्टोनिक शिफ्ट’ पैदा कर रहे हैं?” इसके साथ उन्होंने एक ‘विंकिंग इमोजी’ भी जोड़ा.

2024 में जब देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था, तो उन्होंने पार्टी को “दम घोंटने वाली और टॉक्सिक” बताया था. उन्होंने कहा कि यह उस पार्टी जैसी बिल्कुल नहीं है, जिससे उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा 1968 में जुड़े थे.