हिमाचली खबर: Nepal Budget Trip Planning: विदेश घूमने का सपना लगभग हर कोई देखता है लेकिन बजट की वजह से अक्सर लोग प्लान करके टाल देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कम खर्च में भी आप विदेश घूमने का सपना पूरा कर सकते हैं। इसके लिए नेपाल एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। जहां की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण, एडवेंचर, मंदिर और पहाड़ लोगों को आकर्षित करते हैं। अगर इस बार आप विदेश घूमने की प्लानिंग कर रह हैं, तो नेपाल जा सकते हैं। स्मार्ट प्लानिंग की मदद से आप बजट में ट्रिप पूरी कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

विदेश की ट्रिप करना चाहते हैं तो कम बजट में घूम आएं नेपाल, इस तरह करें स्मार्ट प्लानिंग​
विदेश की ट्रिप करना चाहते हैं तो कम बजट में घूम आएं नेपाल, इस तरह करें स्मार्ट प्लानिंग​

सही समय पर जाएं

अगर आप नेपाल की ट्रिप करना चाहते हैं तो सही समय पर जाना सबसे जरूरी होता है। मार्च से मई और सितंबर से नवंबर के महीने में यहां मौसम बहुत सुहावना रहता है। इस समय पहाड़ों की खूबसूरत बेहद शानदार दिखाई देती है। लेकिन अगर आप बजट ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो ऑफ सीजन जाना एक अच्छा ऑप्शन रहेगा। भीड़भाड़ से दूर शांति में आप यहां सुकून से समय बिता सकते हैं। इस समय आपको कम बजट में होटल और रुकने की जगह आसानी से मिल सकती है और टूरिस्ट प्लेसेस में भी आराम से समय बिता सकेंगे।

सही ट्रांसपोर्ट का चुनाव

कम बजट में ट्रैवल करने के लिए सही ट्रांसपोर्ट का चुनाव करना भी जरूरी है। भारत से नेपाल जाने के लिए फ्लाइट के अलावा आप बस या ट्रेन का ऑप्शन चुन सकते हैं। दिल्ली, गोरखपुर और वाराणसी जैसे शहरों से नेपाल बॉर्डर तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां से आप लोकल बस और टैक्सी आदि कर सकते हैं।

जरूरी सामान साथ रखें

नेपाल जाने से पहले अपने साथ कुछ जरूरी चीजों को रखना बिल्कुल न भूलें। जरूरी दस्तावेज की डिजिटल कॉपी और हार्ड कॉपी दोनों साथ में रखें। बजट में ट्रिप करने के लिए कैश और डिजिटल पेमेंट दोनों का विकल्प रखें। कई बार डिजिटल पेमेंट करने से ऑफर या कैशबैक भी मिल सकता है।

नेपाल घूमने की जगहें

नेपाल की राजधानी काठमांडू में आप पशुपतिनाथ मंदिर, बौद्धनाथ स्तूप और स्वयंभूनाथ स्तूप देखने का प्लान कर सकते हैं। पोखरा में फेवा झील और सारंगकोट घूमने का प्लान कर सकते हैं। इसके अलावा नागरकोट के खूबसूरत पहाड़ों को लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। अगर आपको एडवेंचर का शौक है तो पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग और रिवर राफ्टिंग का मजा भी लिया जा सकता है।

अगर आप कम बजट में विदेश ट्रिप का मजा लेना चाहते हैं तो नेपाल एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है। सही प्लानिंग और स्मार्ट बजट मैनेजमेंट के साथ एक यादगार सफर तय किया जा सकता है। जहां आप दोस्तों, पार्टनर या परिवार के साथ यादगार समय बिता सकते हैं।