रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नए मालिकों के आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या अब RCB का नाम बदल जाएगा? टीम की ownership बदलने के बाद इसको लेकर तरहतरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब RCB के चेयरमैन आर्यमन बिरला ने इस पूरे मामले पर बड़ा बयान देकर स्थिति साफ कर दी है। उनके बयान के बाद RCB Name Change को लेकर चल रही सभी चर्चाओं पर विराम लग गया है।

क्या बदलेगा RCB का नाम?

आर्यमन बिरला ने साफ शब्दों में कहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम बदलने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने टीम के मौजूदा नाम को एक मजबूत ब्रांड बताया और कहा कि नए मालिक इस नाम को पसंद करते हैं।

आर्यमन बिरला ने कहा, “Royal Challengers Bengaluru — the name will not change.” यानी RCB का नाम नहीं बदलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि यह एक बड़ा ब्रांड है और फैंस के बीच इसकी मजबूत पहचान बन चुकी है।

इस बयान के बाद RCB Name Change की अटकलों पर पूरी तरह से विराम लग गया है। यानी आने वाले IPL सीजन में भी टीम का नाम Royal Challengers Bengaluru ही रहेगा।

क्यों उठे थे नाम बदलने के सवाल?

RCB की ownership में बड़ा बदलाव होने के बाद फैंस के बीच यह सवाल उठने लगा था कि क्या नई ownership टीम की पहचान भी बदल सकती है। Aditya Birla Group की अगुवाई वाले consortium ने United Spirits Limited से RCB की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। इस सौदे की कीमत करीब 1.78 बिलियन डॉलर यानी लगभग 16,700 करोड़ रुपये बताई गई है।

नई ownership में Aditya Birla Group के साथ Times Group, Bolt Ventures और Blackstone से जुड़े निवेशक भी शामिल हैं। इस बदलाव के बाद आर्यमन बिरला को RCB का चेयरमैन बनाया गया है।

RCB की पहचान नहीं बदलेगी

आर्यमन बिरला के बयान से साफ है कि नई ownership का फोकस टीम का नाम बदलने के बजाय RCB को और बड़ा ब्रांड बनाने पर है। वह टीम को सिर्फ IPL के दो महीने तक सीमित रखने के बजाय पूरे साल फैंस के साथ जोड़ने की दिशा में काम करने की बात भी कर चुके हैं।

इसलिए RCB के करोड़ों फैंस के लिए सबसे बड़ी राहत यही है कि ownership बदलने के बावजूद टीम की पहचान और नाम में कोई बदलाव नहीं होने वाला। Royal Challengers Bengaluru अपने मौजूदा नाम के साथ ही आगे बढ़ेगी।