मारुति सुजुकी की छोटी कार SPresso इन दिनों भारतीय बाजार में ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए काफी संघर्ष कर रही है. वहीं, कंपनी की ही दूसरी कार Alto K10 के मुकाबले इसकी बिक्री काफी कम है. इतना ही नहीं, Renault Kwid जैसी कार भी कई महीनों से SPresso से आगे चल रही है. खास बात यह है कि छोट कारों पर GST 2.0 के तहत टैक्स कम होने के बाद भी SPresso की बिक्री में लगातार तेजी नहीं दिखी.

अक्टूबर 2025 से अक्टूबर 2026 के बीच Maruti SPresso की कुल 24,085 यूनिट बिकीं. वहीं, इसी दौरान Alto K10 की 1,35,159 यूनिट और Renault Kwid की 6,226 यूनिट की बिक्री हुई. यानी Alto K10 ने SPresso से 1.11 लाख से ज्यादा कारें बेचीं. जुलाई से अक्टूबर 2026 तक लगातार चार महीनों में Renault Kwid की बिक्री भी SPresso से ज्यादा रही. अक्टूबर 2026 के आंकड़े देखें तो SPresso की सिर्फ 566 यूनिट डीलरों को भेजी गईं. इसके मुकाबले Alto K10 की 11,523 और Kwid की 808 यूनिट डिस्पैच हुईं.

हर महीने बदलते रहे SPresso की बिक्री के आंकड़े

की बिक्री में पिछले 13 महीनों के दौरान काफी उतारचढ़ाव देखने को मिला. अक्टूबर 2025 में इसकी 2,857 यूनिट बिकी थीं, जो मार्च 2026 में घटकर सिर्फ 226 रह गईं. इसके बाद अप्रैल में बिक्री बढ़कर 5,210 और मई में 6,388 यूनिट पहुंच गई. लेकिन जून में यह फिर घटकर 1,028 और जुलाई में महज 100 यूनिट रह गई.

अगस्त में 107 और सितंबर में सिर्फ 55 यूनिट डीलरों तक पहुंचीं. अक्टूबर में यह आंकड़ा बढ़कर 566 यूनिट हो गया. दूसरी तरफ, Alto K10 की बिक्री ज्यादातर महीनों में 8,600 यूनिट से ऊपर बनी रही. Renault Kwid की मासिक बिक्री इस दौरान 300 से 808 यूनिट के बीच रही.

GST में कटौती के बाद भी नहीं बढ़ी बिक्री

22 सितंबर 2025 से लागू के तहत तय छोटी पेट्रोल कारों पर टैक्स की प्रभावी दर 29% से घटाकर 18% कर दी गई थी. इससे छोटी कारें खरीदना पहले के मुकाबले सस्ता हुआ और इस सेगमेंट की बिक्री में भी तेजी आई.इसके बावजूद SPresso लगातार अच्छी बिक्री बनाए रखने में सफल नहीं रही.

डीलरों ने बताई स्टॉक की कमी की वजह

कई शोरूम में कई महीनों से इस कार का स्टॉक भी नहीं मिला. ऐसे में ग्राहक जब शोरूम पहुंचते हैं तो उन्हें इसी कीमत के आसपास मिलने वाली Alto K10 या थोड़ी महंगी Celerio खरीदने का सुझाव दिया जाता है. हालांकि, Maruti Suzuki ने कम डिस्पैच के पीछे दूसरी वजह बताई है. कंपनी के मार्केटिंग और सेल्स विभाग के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी के मुताबिक, GST 2.0 के बाद कंपनी ने SPresso का प्रोडक्शन दूसरी फैसिलिटी में शिफ्ट करने का फैसला किया था. यह बदलाव घरेलू बाजार के साथ एक्सपोर्ट के लिए भी किया गया, जिससे कुछ समय तक कार की सप्लाई प्रभावित हुई.

उन्होंने बताया कि प्रोडक्शन शिफ्ट करने का काम अब पूरा हो चुका है और इसी महीने से कार की डिलीवरी के लिए डिस्पैच दोबारा शुरू हो गए हैं. कंपनी का दावा है कि SPresso को ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और फिलहाल इस पर 6 से 8 हफ्ते का वेटिंग पीरियड चल रहा है.

सिर्फ सस्ती कीमत से नहीं मिलती कामयाबी

SPresso और Alto K10 की बिक्री में बड़ा अंतर दिखाता है कि टैक्स कम होने से ही किसी कार की मांग लगातार नहीं बढ़ती. Alto K10 को अपनी पुरानी पहचान और किफायती कीमत का फायदा मिलता है. वहीं, SPresso का ऊंचा डिजाइन, अलग तरह का इंटीरियर और SUV जैसी लुक अब तक बड़ी संख्या में ग्राहकों को आकर्षित नहीं कर पाई है.