अगर आप भी नया और प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का सो रहे हैं, तो Vivo ने आपके लिए नया ऑप्शन पेश कर दिया है. स्मार्टफोन बनाने वाली दिग्गज कंपनी Vivo ने अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo X500 भारत में लॉन्च कर दिया है. विवो के इस सीरीज में 3 मॉडल आए हैं. इनमें Vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max शामिल हैं. इस सीरीज के बेस मॉडल Vivo X500 भी कई खास फीचर्स के साथ आया है. फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले, 64MP का पेरिस्कोप कैमरा और 7500mAh बड़ी बैटरी कंपनी ने दी है. विवो ने इसमें MediaTek का नया Dimensity 9600M प्रोसेसर भी दिया है. आइए जानते हैं फोन की कीमत से लेकर इसके सभी फीचर्स तक की पूरी डिटेल.

Vivo X500 के स्पेसिफिकेशन्स
में आपको 6.59 इंच का 1.5K Flexible AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है. विवो ने डिस्प्ले को ZEISS के साथ मिलकर तैयार किया है. इसमें 1.07 अरब कलर्स का सपोर्ट और 100 प्रतिशत P3 कलर गैमट मिलता है. इसके साथ ही SGS Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी कंपनी ने दिया है.
बात करें कैमरा की तो इस पोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें 50MP का Sony LYTIA 828 मेन कैमरा, 64MP का Sony LYTIA 610 पेरिस्कोप कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है. पेरिस्कोप कैमरा 3.1x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ आता है. वहीं इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 50MP का कैमरा दिया गया है. आप इस फोन से 4K वीडियो 120FPS तक रिकॉर्ड कर सकते हैं.
दमदार परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में 3nm तकनीक पर बना MediaTek Dimensity 9600M प्रोसेसर कंपनी ने दिया है. साथ ही 12GB LPDDR5X Ultra RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है.
बैटरी और सॉफ्टवेयर भी खास
विवो के इस नए फोन में लंबी बैटरी दी गई है, जो 7500mAh की है. यह बैटरी 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसमें Android 17 पर आधारित OriginOS 7 मिलता है. कंपनी ने पांच साल तक बड़े OS अपडेट और सात साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है. बात करें फोन के वजन की तो, यह फोन 213 ग्राम का है और इसकी मोटाई 8.15mm है. इसमें एल्युमिनियम अलॉय फ्रेम दिया गया है.
Vivo X500 की कीमत और सेल
विवो ने इस सीरीज के बेस मॉडल Vivo X500 को भारत में 1,19,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है. कंपनी का यह फोन 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले एक ही वेरिएंट में यूजर्स को मिलेगा. बात करें कलर ऑप्शन की तो, इसे Titanium Black और Ember Red कलर में आप खरीद सकेंगे. फोन की सेल 3 दिसंबर से शुरू होगी. इसके साथ ही कंपनी ने X500 Pro और X500 Pro Max को भी मार्केट में उतारा है.
Vivo के इस सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल Vivo X500 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,64,999 रुपये है. यह कीमत इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है. साथ ही 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले मॉडल को 1,79,999 रुपये में कंपनी ने लॉन्च किया है. फोटोग्राफी किट यानी टेली कन्वर्टर किट के साथ इसी मॉडल की कीमत 2,29,999 रुपये चली जाती है.



