Healthy Paneer Rice For Dinner: अगर आप घर पर लंच और डिनर को स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो आप तंदूरी पनीर राइस को बनाकर खा सकते है। इसे खाना लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है। एक बार खाने के बाद आपको इसको बारबार खाने का मन करेगा।

यह रेसिपी कम समय में तैयार हो जाती है और इसमें मौजूद पनीर शरीर को भरपूर प्रोटीन देने के साथ लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी आपकी मदद कर सकती है। आइए आज आपको बताते हैं कैसे आप इसको घर पर बना सकते है।
तंदूरी पनीर राइस सामग्री
- पनीर
- चावल
- कटा हुआ फूलगोभी
- कटी हुई गाजर
- कटी हुई बीन्स
- हरी शिमला मिर्च
- बारीक कटी हुई प्याज
- कटी हुई लहसुन
- अदरकलहसुन पेस्ट
- लाल मिर्च पाउडर
- चिली सॉस
- विनेगर,
- सोया सॉस
- काली मिर्च पाउडर
- तेल और स्वादानुसार नमक
तंदूरी पनीर राइस बनाने की विधि
बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को छोटेछोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक बाउल में पनीर के टुकड़े डालें और उसमें नमक व लाल मिर्च मिलाकर लगभग 20 मिनट के लिए मैरीनेट होने दें।
इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर मैरीनेट किए हुए पनीर के टुकड़े डालें और धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें। फिर इन्हें निकालकर अलग रख दें।
अब उसी या दूसरी कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें। इसमें बारीक कटा अदरक और लहसुन डालकर हल्का भून लें। फिर स्प्रिंग अनियन डालें और कुछ सेकंड तक चलाएं। इसके बाद गाजर, शिमला मिर्च और बीन्स डालकर तेज आंच पर हल्का पकाएं। ध्यान रखें कि सब्जियां ज्यादा न पकें, ताकि उनका कुरकुरापन बना रहे।
अब इसमें सोया सॉस, चिली सॉस और विनेगर डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद पके हुए चावल डालें और तेज आंच पर सभी चीजों को अच्छी तरह टॉस करें। आखिर में फ्राई किए हुए पनीर के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिला दें।
स्वादिष्ट और गर्मागर्म पनीर फ्राइड राइस तैयार है। इसे सॉस या अपनी पसंद की चटनी के साथ तुरंत सर्व करें।
पनीर फ्राइड राइस खाने के फायदे
पनीर फ्राइड राइस खाने से प्रोटीन, कैल्शियम और ऊर्जा मिलती है। यह शाकाहारी लोगों के लिए मांसपेशियों की मरम्मत, हड्डियों की मजबूती और पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है, खासकर जब इसमें ताजी सब्जियां भी मिलाई जाती हैं।



