Lauki Dahi Tikhari Recipe: Summer में पेट को देगी ठंडक, ट्राई करें लौकी की यह Healthy और टेस्टी Special डिश
✍️ Himachali Khabar📅
👁 2 views
हिमाचली खबर:
लौकी की सूखी सब्जी दालचावल या रोटीपराठे के साथ लोग बड़े स्वाद के साथ खाते हैं। लेकिन कई बार एक ही तरह की सब्जी खाखाकर मन भर जाता है। तो हम कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं। कई लोग लौकी की सूखी सब्जी या कोफ्ता बनाते हैं। लेकिन अगर आप इन दोनों ही डिश से बोर हो गई हैं, तो आपको एक बार ‘लौकी दही तिखारी’ जरूर ट्राई करना चाहिए। वहीं इसको बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है। लौकी दही तिखारी का स्वाद इतना लजीज होता है कि घर वाले बारबार इसको बनाने की जिद करेंगे। तो आइए जानते हैं लौकी दही तिखारी की आसान रेसिपी के बारे में…
सामग्री
Lauki Dahi Tikhari Recipe: Summer में पेट को देगी ठंडक, ट्राई करें लौकी की यह Healthy और टेस्टी Special डिश
तेल 1 बड़ा चम्मच
राई 1 छोटा चम्मच
जीरा 1/2 छोटा चम्मच
हींग 1/4 छोटा चम्मच
सौंफ 1 छोटा चम्मच
करी पत्ते 1012
हरी मिर्च 1 छोटा चम्मच
लहसुन का पेस्ट 1 छोटा चम्मच
प्याज 1/4 कप
लौकी 1/2 कप
नमक स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
दही 1 कप
हरा धनिया 2 बड़े चम्मच
ऐसे बनाएं लौकी दही तिखारी
सबसे पहले नॉन स्टिक पैन को मीडियम आंच पर गर्म कर लें। अब इसमें जीरा और राई डालकर चटकने दें। फिर सौंफ, हींग और करी पत्ता डालकर भून लें। इसके बाद लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर तब तक भूनें, जब तक कि इसमें से खुशबू न आने लगे। फिर बारीक कटा हुआ प्याज डालकर कुछ सेकेंड के लिए भूनें। अब कद्दूकस की हुई लौकी डालकर अच्छे से चलाएं और फिर लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, जीरा पाउडर और धनिया पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें। फिर इसमें दही डालकर अच्छे से मिक्स करें, जिससे कि सारे मसाले मिक्स हो जाएं। वहीं सर्व करने से पहले इसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर सर्व करें।