दिल्ली में बवालः बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, पुलिस ने पकडकर बस में…

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 19 विपक्षी पार्टियों के सांसद सेव डेमोक्रेसी मार्च निकाल रहे हैं। पुलिस ने ऑल इंडिया रेडियो के बाहर विपक्षी सांसदों को आगे बढ़ने से रोक दिया है।

राहुल गांधी हाथ में तिरंगा लेकर बैरिकेड्स पर चढ़ गए। पुलिस ने राहुल-प्रियंका को हिरासत में लेकर बस में बैठाया है।

सांसद सेव डेमोक्रेसी का बैनर लेकर पहुंचे। ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के नारे लगाए। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश में पिछले पांच दिनों से प्रदर्शन हो रहा है।

दिल्ली में नई संसद से चुनाव आयोग तक के मार्च में AAP और DMK शामिल नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया था कि SIR से 13 करोड़ नाम काटे गए हैं।

इससे पहले INDIA गठबंधन ने 11 अगस्त 2025 को भी संसद भवन से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला था। इसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, शरद पवार समेत 25 विपक्षी दल शामिल हुए थे।