
ओडिशा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी और फिर उसे आग लगाकर हादसा दिखाने की कोशिश की।
पत्नी पर लोहे की रॉड से किया हमला
पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर जोरदार झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर युवक ने लोहे की रॉड से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। इस वार से युवक की पत्नी बेहोश होकर गिर पड़ी।
घर में लगा दी आग
इसके बाद आरोपी ने मदद करने के बजाय सबूत मिटाने की साजिश रच डाली। उसने गैस पाइप खोलकर घर में आग लगा दी, ताकि यह लगे कि हादसा गैस सिलेंडर फटने से हुआ है और घर से बाहर कहीं दूर चला गया।
घर से मिला महिला का आधा जला हुआ शव
कुछ देर बाद जब घर से धुआं उठने लगा, तो आरोपी वापस आया और पड़ोसियों के साथ मिलकर दिखावा करने लगा कि वह पत्नी को बचाने की कोशिश कर रहा है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया और अंदर से युवक की पत्नी का आधा जला हुआ शव बरामद किया।



