हिमाचली खबर: गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में कच्चे और पके आमों की भरमार देखने को मिलती है। इस मौसम में आम से कई स्वादिष्ट और पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं, जिसमें से एक आम का पापड़ भी है। पुराने समय से ही भारतीय घरों में आम का पापड़ बनते हुए आ रहा है। गांवों और छोटे शहरों में गर्मियों की छुट्टियों के दौरान महिलाएं घर की छतों पर आम का पापड़ सुखाती नजर आती हैं।

आम का पापड़ स्वाद में खट्टा और थोड़ा मीठा होता है, जो बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी को पसंद आता है। ऐसे में आइए जानते हैं घर पर देसी तरीके से बाजार जैसा आम का खट्टामीठा पापड़ बनाने की आसान विधि क्या है।
आम का पापड़ बनाने की सामग्री
45 पके हुए मीठे आम
1 से 1.5 कप चीनी
1 से 2 चम्मच नींबू का रस
आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
थोड़ा सा घी
आम का पापड़ बनाने की विधि
स्टेप1
सबसे पहले पके हुए आमों को अच्छे से धो लें। फिर उनका छिलका उतारकर गूदा निकाल लें। ध्यान रखें कि गूदे में रेशे या बीज का कोई हिस्सा न हो। इसे मिक्सर में डालकर अच्छी तरह स्मूद प्यूरी बना लें।
स्टेप2
अब आम की प्यूरी को एक कड़ाही में डालें और धीमी आंच पर हल्का गर्म करें। इसमें चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं। जब चीनी पूरी तरह घुल जाए और मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तब इसमें नींबू का रस और इलायची पाउडर डाल दें। यह स्वाद को बढ़ाने के साथ पापड़ को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में मदद करता है।
स्टेप3
मिश्रण को लगातार चलाते रहें ताकि वह तले में न चिपके। जैम जैसे गाढ़ापन होने तक इसे पकाएं। इसके बाद एक बड़ी थाली या प्लास्टिक शीट को हल्का सा घी लगाकर ग्रीस कर लें। अब इस पर आम के तैयार मिश्रण की पतली परत फैला दें। परत एक समान और बहुत मोटी नहीं होना चाहिए।
स्टेप4
थाली को तेज धूप में रख दें और 23 दिन तक इसे सुखाएं। जब पापड़ सूखकर हल्का सख्त हो जाए और उंगलियों से चिपके नहीं, तो समझ लें कि यह तैयार हो गया है। इसके बाद इसे मनचाहे आकार में काट सकते हैं और फिर एयरटाइट डिब्बे में रख दें। अब आप इसे तेल में छानकर सर्व कर सकते हैं।



