हिमाचली खबर: उत्तर भारत के कई राज्यों में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है। नौतपा भले ही समाप्त हो गया है, लेकिन तापमान अब भी 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। तेज धूप और गर्म हवाओं का असर सिर्फ बाहर ही नहीं, बल्कि घर के अंदर भी महसूस किया जा सकता है। गर्मी के चलते घर का फर्श भी तपने लगता है। खासकर दोपहर के समय यह समस्या अधिक रहती है। दरअसल, दोपहर के समय तापमान सबसे अधिक होता है। ऐसे में घर की छत, दीवारें और फर्श इतनी गर्म हो जाती हैं कि पूरे घर का माहौल तपने लगता है। कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि घर के अंदर भी चैन से बैठना मुश्किल हो जाता है।

तपती गर्मी में फर्श को ठंडा रखने का देसी जुगाड़, इस तरह लगाएं पोछा​
तपती गर्मी में फर्श को ठंडा रखने का देसी जुगाड़, इस तरह लगाएं पोछा​

हालांकि, कुछ आसान और देसी उपाय हैं जिनकी मदद से आप अपने घर के तापमान को काफी हद तक कंट्रोल में रख सकते हैं। इसके साथ ही एक ऐसा उपाय है जो फर्श को काफी हद तक ठंडा रखने में भी मदद कर सकता है। अगर आप भी गर्मी के मौसम में गर्म फर्श से परेशान हैं, तो यह देसी जुगाड़ काम आ सकता है।

पोछा वाले पानी में मिलाए ये चीजें

लगभग हर घर में सुबह के वक्त साफ सफाई के दौरान पोछा लगाया जाता है। गर्मी के मौसम में तपते फर्श से राहत पाने के लिए पोछे वाले पानी में बर्फ, नमक और फिटकरी मिला सकते हैं। इन तीनों चीजों की मदद से फर्श की गर्मी को काफी हद तक कम किया जा सकता है। ठंडे पानी और बर्फ से पोछा लगाने पर फर्श की सतह कुछ समय के लिए ठंडी महसूस हो सकती है।


ऐसे तैयार करें पानी

इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी डालकर उसमें थोड़ा नमक मिला दें। अब इसे फ्रीजर में रखकर बर्फ बनने दें। जब बर्फ तैयार हो जाए तो उसे पोछा लगाने वाले बाल्टी में डाल दें और ऊपर से पानी मिला लें। इससे पानी काफी ठंडा हो जाएगा। इसके अलावा अगर आपने पहले से फ्रीजर में बर्फ जमा रखी है तो उसे भी पानी में मिला सकते हैं। अब इस पानी से पूरे फर्श पर अच्छी तरह पोछा लगा दें। इसके अलावा फर्श को थोड़ा और ठंडा रखने के लिए पोछे वाले पानी में फिटकरी मिला सकते हैं। फिटकरी फर्श पर नमी को कुछ समय तक बनाए रखने में मदद कर सकती है। इसके साथ ही फर्श की सफाई बेहतर तरीके से होते है और दुर्गंध कम करने में भी मदद मिल सकती है।

पोछा लगाने का सही समय

इस पोछा को आप सुबह के वक्त या फिर दोपहर के समय जब तापमान बढ़ता है तब लगा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर दिन में दोतीन बार लगाया जा सकता है। हालांकि, ध्यान रहे पोछा लगाने के बाद पंखा न चलाएं। कुछ देर तक पंखे को बंद रखें ताकि फर्श पर बनी ठंडक ज्यादा देर तक बनी रहे। जब पानी फर्श से पूरी तरह सूख जाए तब पंखा चलाया जा सकता है।

घर के तापमान को नियंत्रित रखने के लिए सुबह और शाम के वक्त जब मौसम ठंडा हो तो खिड़कियों और दरवाजों को खोल दें, इससे ताजी और ठंडी हवा घर के अंदर प्रवेश करती है और गर्म हवा बाहर चली जाती है। साथ ही खिड़कियों और दरवाजों पर मोटे परदे लगाएं, जिससे गर्मी अंदर न आ सके और घर के अंदर तापमान नियंत्रित रहे।

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य घरेलू उपायों और पारंपरिक अनुभवों पर आधारिक है। बर्फ, नमक और फिटकरी मिलाकर पोछा लगाने से मिलने वाली ठंडक अस्थायी हो सकती है। इसका परिणाम घर की बनावट, मौसम तथा फर्श के प्रकार के अनुसार अलगअलग हो सकते हैं। लेख में बताए गए उपाय किसी वैज्ञानिक दावे के रूप में नहीं दिए गए हैं। लंबे समय तक घर को ठंडा रखने के लिए उचित वेंटिलेशन, पर्दों का उपयोग और छत की गर्मी को कम करने वाले उपाय अधिक प्रभावी होते हैं।