अगर आप नया Smart TV खरीदने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले यह तय करना जरूरी है कि आपके कमरे के लिए कितने इंच की स्क्रीन सही रहेगी. अक्सर लोग TV खरीदने के कुछ साल बाद सोचते हैं कि काश थोड़ी बड़ी स्क्रीन वाला मॉडल लिया होता. हालांकि, बड़ा TV खरीदना हमेशा सही फैसला नहीं होता. अगर कमरा छोटा है और स्क्रीन बहुत बड़ी है, तो TV देखने में परेशानी हो सकती है. अच्छी बात यह है कि आजकल 4K TV की पिक्चर इतनी साफ होती है कि इन्हें पुराने TV के मुकाबले कम दूरी से भी देखा जा सकता है.

कमरे के हिसाब से कितने इंच का TV खरीदें?
TV खरीदने से पहले सोफे या बेड से उस जगह की दूरी नापें, जहां स्क्रीन लगानी है. के लिए स्क्रीन का साइज चुनने में यह दूरी काफी मदद करती है. ये सिर्फ सुझाव हैं. अगर आप फिल्में या क्रिकेट ज्यादा देखते हैं, तो बड़ी स्क्रीन चुन सकते हैं. वहीं, न्यूज और सामान्य कार्यक्रमों के लिए थोड़ी छोटी स्क्रीन भी सही रहेगी. TV लगाने की जगह भी नाप लें. उदाहरण के लिए, 65 इंच का TV करीब 145 सेंटीमीटर चौड़ा होता है.
| TV से बैठने की दूरी | सही स्क्रीन साइज |
|---|---|
| 5 से 6 फीट | 43 इंच |
| 6 से 7.5 फीट | 50 इंच |
| 7 से 9 फीट | 55 इंच |
| 8.5 से 10 फीट या ज्यादा | 65 इंच |
Philips 8100 Series 43Inch 4K QLED Google TV
छोटे बेडरूम या लिविंग रूम के लिए का यह 43 इंच TV अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें 4K QLED स्क्रीन, HSR 120 मोड और Google TV मिलता है. इसमें 2GB रैम, 32GB स्टोरेज और Dolby Atmos सपोर्ट वाले 30W स्पीकर दिए गए हैं. Chromecast भी मिलता है. इसकी 8100 सीरीज को 1,800 से ज्यादा रिव्यू के साथ 4.1 स्टार रेटिंग मिली है। कीमत 29,999 रुपये है.
Samsung 55Inch Crystal UHD 4K Vision AI TV
अगर आप TV से 7 से 9 फीट दूर बैठते हैं, तो Samsung का 55 इंच मॉडल देख सकते हैं. इसमें HDR10+, 4K Upscaling, 30W स्पीकर और तीन HDMI पोर्ट मिलते हैं। WiFi 5 और Bluetooth 5.3 भी दिया गया है.
कंपनी सात साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा करती है. इसके प्लेटफॉर्म पर 150 से ज्यादा फ्री चैनल भी मिलते हैं. कीमत 42,990 रुपये है, जो MRP से 22% कम है.
iFFALCON 65U65 65Inch 4K Google TV
बड़े कमरे के लिए iFFALCON का 65 इंच TV एक ऑप्शन है. इसमें 4K LED स्क्रीन, Dolby Vision और Dolby Atmos सपोर्ट मिलता है. गेमिंग के लिए DLG और VRR की मदद से 120Hz मोड दिया गया है.
इसमें 2GB रैम, 16GB स्टोरेज और 24W स्पीकर हैं. बड़ी स्क्रीन के हिसाब से ज्यादा दमदार आवाज चाहिए, तो अलग साउंडबार की जरूरत पड़ सकती है. यह नया मॉडल है, इसलिए अभी इसके रिव्यू कम हैं. पर इसकी कीमत 39,999 रुपये है, जो MRP से 67% कम है.
Xiaomi X Pro 65Inch 4K QLED Google TV
अगर आप बड़ी स्क्रीन के साथ बेहतर पिक्चर क्वालिटी चाहते हैं, तो Xiaomi X Pro 65 पर नजर डाल सकते हैं. इसमें 65 इंच QLED स्क्रीन, Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट मिलता है.
गेमिंग के लिए 120Hz Game Booster और ALLM जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 34W स्पीकर, Dolby Audio, DTSX, 2GB रैम और 32GB स्टोरेज मिलता है। Google TV पर Gemini AI और eARC का सपोर्ट भी मौजूद है.करीब 350 ग्राहकों ने इसे 4 स्टार रेटिंग दी है. इसकी कीमत 56,999 रुपये है, जो MRP से 37% कम है.



