हिमाचली खबर: सपा संस्थापक मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है. वह 38 साल के थे. जानकारी के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. उन्हें मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रतीक यादव भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे.

मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन, 38 साल की उम्र में तोड़ा दम​
मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन, 38 साल की उम्र में तोड़ा दम​

अपर्णा वर्तमान में महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. जानकारी के मुताबिक, प्रतीक को सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर हॉस्पिटल लाया गया था. हॉस्पिटल लाने से पहले ही हो चुकी थी. बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है. पोस्टमार्टम के बाद ही प्रतीक यादव की मौत का पता चल पाएगा.दरअसल, एक हफ्ते पहले बीमार होने के चलते प्रतीक यादव को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

हालात स्थिर होने के बाद उन्हें घर लाया गया था. मेदांता में भर्ती होने के दौरान अखिलेश यादव और डिंपल यादव उन्हें देखने भी गए थे. प्रतीक अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर रहते थे. उनकी मौत क्यों और कैसे हुई, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

कौन थे प्रतीक यादव?

प्रतीक यादव राजनीतिक परिवार से ताल्लुक जरूर रखते थे लेकिन वो खुद राजनीति से दूर थे. वो उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. उनकी पत्नी अपर्णा यादव बीजेपी की नेता हैं और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक अपनी फिटनेस से जुड़े फोटोवीडियो शेयर करते थे.