Cauliflower Worms Mustard Oil: फूलगोभी में छिपे कीड़ों को निकालने के लिए सिर्फ सरसों का तेल इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है, बल्कि इसके हिस्सों को अलग करके अच्छी तरह धोना भी जरूरी है. अगर किसी हिस्से में कीड़ा दिखाई दे तो उसे काटकर अलग कर दें.

फूलगोभी एक ऐसी सब्जी है जिसे ज्यादातर घरों में आलू के साथ बनाया जाता है. कुछ लोग मटन के साथ भी गोभी डालकर बना लेते हैं. अब तो वैसे भी मौसम बदल रहा है और फूलगोभी की सब्जी सर्दियों में खूब पसंद की जाती है. हालांकि, मौसम कोई भी हो लेकिन इसे बनाने से पहले अच्छी तरह साफ करना बेहद जरूरी है. फूलगोभी के घने फूलों के बीच छोटे कीड़े, मिट्टी या गंदगी छिपी हो सकती है, जिन्हें सिर्फ पानी से निकालना मुश्किल हो जाता है. इसलिए फूलगोभी को अच्छी तरह से धोना बहुत जरूरी है. फूलगोभी में छिपे कीड़ों को निकालने के लिए सरसों का तेल भी इस्तेमाल किया जा सकता है. आप इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

फूलगोभी में क्यों छिपे रहते हैं कीड़े?

फूलगोभी के फूल काफी घने होते हैं और घर तक आते वक्त उसमें कीड़े छिप जाते हैं. इसलिए सब्जी को सीधे काटकर पकाने के बजाय पहले अच्छी तरह साफ करना बेहतर माना जाता है. कई बार इसे खराब होने से बचाने के लिए भी केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे कीड़े लगने की समस्या भी पैदा हो जाती है.

सरसों तेल से कैसे करें सफाई?

फूलगोभी को साफ करने के लिए सबसे पहले पत्तियों को हटा दें. इसके बाद एक बड़े बर्तन में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा नमक डालें. अब इसमें फूलगोभी के टुकड़े डालकर कुछ देर छोड़ दें. इसके बाद पानी में थोड़ी मात्रा में सरसों का तेल डालकर फूलगोभी को हल्के हाथ से घुमा सकते हैं. इससे फूलगोभी पर मौजूद गंदगी और कुछ छिपे छोटे कीड़े अलग होने में मदद मिल सकती है.

यह हैक कैसे करता है काम?

जब सरसों का तेल हल्का गर्म किया जाता है तो इसमें हल्की महक आने लगती है. अगर आप गर्म तेल में गोभी डालते हैं तो गर्मी से घबराकर अंदर छिपे छोटे-छोटे कीड़े तुरंत बाहर आने लगते हैं. कीड़े बाहर आने के बाद गोभी को काटकर गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें. विज्ञापन

कैसे धोएं फूलगोभी?

फूलगोभी को धोने के लिए आप पानी में बेकिंग सोडा मिला सकते हैं. इससे बचे हुए कीड़े भी बाहर निकल जाते हैं और गोभी के फूलों को अलग करके साफ करना भी बेस्ट माना जाता है. हालांकि, बेकिंग सोडा आपको कम मात्रा में इस्तेमाल करना है, क्योंकि ज्यादा डालने से गोभी गल सकती है और इसका स्वाद भी खराब हो सकता है.

गोभी काटने से पहले क्या करें?

  • सबसे पहले फूलगोभी की पत्तियां हटाएं और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, ताकि अंदर छिपी गंदगी आसानी से दिखाई दे.
  • अब गुनगुने पानी में नमक डालकर फूलगोभी को कुछ मिनट भिगोएं और सरसों का तेल मिलाकर हल्के हाथ से साफ करें.
  • आखिर में साफ बहते पानी से फूलगोभी को अच्छी तरह धो लें और फिर खाना बनाने के लिए इस्तेमाल करें.