नई दिल्ली। बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया के जाने माने एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सामने आई जानकारी के अनुसार, एक्टर की बहन सरिता तिवारी और जीजा सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस एक्सीडेंट में पंकज त्रिपाठी के जीजा राजेश तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी की मौत हो गई। जबकि, बहन अस्पताल में भर्ती हैं।
टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार हादसा झारखंड के धनबाद के निरसा में हुआ है, जो जीटी रोड के पास है। इस एक्सीडेंट में पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौत हो गई, जबकि, बहन धनबाद के SNCU हॉस्पिटल में भर्ती हैं।