हिमाचली खबर: Pital Ka Kada: पीतल को ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह की धातु माना जाता है। तांबा और जस्ता से बनी ये मिश्र धातु कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ मानी जाती है। पीतल को पहनने से इन राशियों को जीवन में धनवैभव और सुखसमृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही पीतल पहनने से इनकी विवेक शक्ति भी बढ़ती है। आइए जान लेते हैं किन राशियों के लिए पीतल सबसे शुभ धातु मानी जाती है।

सिंह राशि
सिंह सूर्य ग्रह की राशि है और ज्योतिष में सूर्य और गुरु को मित्र ग्रह माना गया है। इसलिए सिंह वालों को गुरु की धातु पीतल पहनने से जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिलते हैं। सिंह राशि के लोग अगर पीतल पहनते हैं तो इनके जीवन में राजयोग जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं। पीतल का कड़ा पहनने से इनके मानसम्मान में वृद्धि देखने को मिलती है और साथ ही आर्थिक परेशानियां भी दूर होती हैं।
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी ग्रह गुरु हैं इसलिए पीतल पहनना इनके लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होता है। पीतल पहनने से इनके जीवन में सुख आता है और साथ ही सौभाग्य की भी इन्हें प्राप्ति होती है। पीतल पहनने से इनकी एकाग्रता बढ़ती है और साथ बौद्धिक रूप से भी ये मजबूत होते हैं। पीतल का कड़ा धनु वालों के लिए धनवैभव देने वाला माना जाता है।
मीन राशि
मीन राशि के स्वामी ग्रह भी देव गुरु बृहस्पति हैं इसलिए मीन वालों को पीतल बहुत सूट करता है। इस राशि के लोग अगर पीतल पहनते हैं तो इनके अटके काम बनने लगते हैं और करियरकारोबार में इनको शुभ फलों की प्राप्ति होती है। पीतल इन्हें मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है और इनकी चंचलता को दूर करता है। मीन वालों की सेहत पर भी पीतल पहनने से अच्छे बदलाव देखने को मिलते हैं।
इन राशियों के अलावा मेष और वृश्चिक वाले भी पीतल पहनकर लाभ पा सकते हैं। हालांकि पीतल पहनने से पहले इनको कुंडली अवश्य दिखानी चाहिए।
पीतल धारण करने की सही विध
पीतल का कड़ा आपको गुरुवार के दिन धारण करना चाहिए। इसे धारण करने से पहले आपको गंगाजल से इसका शुद्धिकरण करना चाहिए और गुरु ग्रह के मंत्रों का जप करना चाहिए। इसके बाद दाहिने हाथ में पीतल का कड़ा आपको धारण करना चाहिए।



