Samsung Galaxy New Launch: Samsung की Galaxy Unpacked 2026 इवेंट से पहले कंपनी के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन्स Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 के कथित फीचर्स और प्रमोशनल तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं।

मशहूर टिप्स्टर इवान ब्लास की ओर से साझा किए गए रेंडर्स में तीनों स्मार्टफोन्स के डिजाइन, कैमरा और बैटरी से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। Samsung इन डिवाइसों को 22 जुलाई को आयोजित Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च कर सकता है।
Galaxy Z Flip 8 में मिल सकते हैं ये फीचर्स
लीक रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy Z Flip 8 में 10MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है। फोन में 4300mAh की बैटरी दी जा सकती है। डिजाइन में इसे चेरी ब्लॉसम पिंक कलर ऑप्शन में दिखाया गया है।
Galaxy Z Fold 8 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर
Galaxy Z Fold 8 में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलने की संभावना है। इसमें 10MP का सेल्फी कैमरा और 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस एक बार चार्ज करने पर करीब 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है।
Fold 8 Ultra में 200MP कैमरा मिलने की चर्चा
Galaxy Z Fold 8 Ultra को इस सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल माना जा रहा है। लीक के अनुसार इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 10MP का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 5000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है, जो करीब 27 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का दावा करती है।
22 जुलाई को होगा आधिकारिक लॉन्च
Samsung 22 जुलाई को लंदन में आयोजित Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान Galaxy Z Fold 8 सीरीज और Galaxy Z Flip 8 को लॉन्च कर सकता है।
इसी इवेंट में कंपनी अपने नए वियरेबल्स और Galaxy Ecosystem से जुड़े अन्य प्रोडक्ट्स भी पेश कर सकती है। हालांकि, कीमत, उपलब्धता और अंतिम स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक जानकारी लॉन्च के दौरान ही सामने आएगी।



