UP Administrative Reshuffle: : उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस आदेश के तहत 8 पीसीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। इनमें सदर, सरोजनीनगर, मोहनलालगंज, बीकेटी और मलिहाबाद समेत कई अहम पद शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने राजधानी लखनऊ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी आदेश के तहत आठ पीसीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

IAS साहिल सिंह को बख्शी का तालाब के SDM पद से हटाकर सदर SDM बनाया गया है।

PCS मनोज सिंह, जो अब तक सदर SDM थे, उन्हें मलिहाबाद SDM की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

PCS अभिषेक सिंह, जो प्रयागराज से स्थानांतरित होकर लखनऊ आए हैं, उन्हें सरोजनीनगर SDM बनाया गया है।

PCS आकाश सिंह को मोहनलालगंज SDM नियुक्त किया गया है।

PCS आकाश सिंह को बख्शी का तालाब SDM की जिम्मेदारी दी गई है।

PCS अंकित शुक्ला को सरोजनीनगर SDM के पद से हटाकर ACM5 बनाया गया है।

PCS रामदेव को ACM1 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

PCS प्रदीप कुमार को ACM3 नियुक्त किया गया है

ये भी पढ़ें:

काफी समय बाद हुआ प्रशासनिक बदलाव

लखनऊ में लंबे समय बाद एक ही आदेश में इतने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कई नए पीसीएस अधिकारियों की राजधानी में तैनाती के साथसाथ विभिन्न तहसीलों और प्रशासनिक इकाइयों में जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है। प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को शासन की कार्यक्षमता बढ़ाने और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।  

ये भी पढ़ें: