
Mandsaur Crime News: मंदसौर l मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के शामगढ़ से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहाँ पंजाबी कॉलोनी में चॉकलेट को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद महज 4 साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी गई. 12 साल की बच्ची ने चॉकलेट देने के बहाने बच्चे को अपने घर बुलाया और पानी की टंकी में धकेल दिया.
12 साल की बच्ची ने किया मर्डर
पूरा मामला जिले के शामगढ़ थाने के पंजाबी कॉलोनी का है. पूरी वारदात 24 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे की है. मृतक बच्चे की पहचान 4 वर्षीय कृष्णपाल उर्फ बाबू के रूप में हुई है. कृष्णपाल उर्फ बाबू की हत्या करने वाली पड़ोस में रहने वाली 12 साल की नाबालिग बच्ची है.
चॉकलेट को लेकर थी नाराज
कृष्णपाल अपने परिवार में इकलौता लड़का था. उसकी तीन बहने हैं. उसके माता पिता पानी-पतासे का ठेला लगाकर गुजारा कर परिवार का गुजारा करते हैं. करीब 10 से 12 दिन पहले बच्ची ने बाबू की चॉकलेट ले ली थी. जिसके बाद बाबू की ने बची को फटकार लगाई थी.
पानी की टंकी में डुबाकर मारा
इस घटना से बची नाराज थी और बदला लेने के लिए सोचा. 24 अक्टूबर की दोपहर करीब दो बजे उसने बच्चे को चॉकलेट देने के बहाने अपने घर बुलाया. उसने बच्चे को घर में बनी टंकी में धकेल दिया. दुसरी तरफ परिवार वाले बच्चे को ढूंढने की कोशिश करते रहे पर कुछ पता नहीं चला.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आसपास के घरों की तलाशी की. पड़ोस के घर पानी की टंकी से बदबू आ रही थी. जब पुलिस ने तलाशी ली तो टंकी से बच्चे की लाश मिली. पुलिस ने 25 अक्टूबर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.
बच्ची को बाल सुधार गृह भेजा गया
वहीँ, आरोपी बच्ची के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है. आरोपी बाल अपचारी को 27 अगस्त को बाल न्यायालय (किशोर न्याय बोर्ड) के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. बच्ची की काउंसलिंग की जा रही है.
मुंबई में भी हुई थी ऐसी वारदात
बात दें कुछ दिनों पहले ऐसा ही मामला मुंबई से सामने आया था. गोरेगांव ईस्ट की शिवशाही बिल्डिंग में 14 अक्टूबर 10 साल की पड़ोसी बच्ची ने डेढ़ साल की मासूम को बिल्डिंग की छठी मंजिल से नीचे फेंक दिया था. जिससे उसकी मौत हो गयी थी.



