भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है. एलन मस्क की स्टारलिंक और भारती ग्रुप के समर्थन वाली Eutelsat OneWeb जैसी कंपनियां भारतीय मार्केट में आने के लिए सरकारी मंजूरी का इंतजार कर ही हैं. इसी बीच भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने बड़ा बयान दे दिया है. सुनील भारती ने सैटेलाइट इंटरनेट को लेकर कहा है कि भारत में काम करने वाले सैटेलाइट नेटवर्क का कंट्रोल देश के पास ही होना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़े तो सैटेलाइट इंटरनेट बंद करने का अधिकार भी भारत के पास होना चाहिए.

एक इंटरव्यू में मित्तल ने कहा कि सैटेलाइट का किल स्विच किसी दूसरी कंपनी या किसी दूसरे देश के हाथ में बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए. भारत को अपने स्पेस और कम्युनिकेशन से जुड़े फैसेल खुद लेने में पूरी तरह से सक्षम होना चाहिए. भारती ने यह भी कहा कि देश को किसी एक विदेशी कंपनी या देश पर अपनी जरूरी कम्युनिकेशन सर्विस के लिए निर्भर नहीं रहना चाहिए.
क्या होता है सैटेलाइट का किल स्विच?
अब आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिर यह किल स्विच है क्या? इसका जवाब है कि किल स्विच ऐसा सिस्टम है, जिसकी सहायता से किसी सैटेलाइट नेटवर्क की सर्विस को बंद या फिर कंट्रोल किया जा सकता है. किल स्विच की ही सहायता से जरूर होने पर किसी खास एरिया या किसी एक डिवाइस का इंटरनेट को भी रोका जा सकता है. राष्ट्रीय सुरक्षा के नजरिए से यह सिस्टम काफी ज्यादा जरूरी है.
मित्तल के अनुसार, आज के में युद्ध का तरीका भी पूरी तरह से बदल रहा है. ड्रोन, साइबर ऑपरेशन और गाइडेड मिसाइल जैसे एडवांस हथियारों का चलाने का काम बी सैटेलाइट टेक्नोलॉजी के जरिए ही हो रहा है. ऐसे में भारत को यह तय करना होगा कि देश में आने वाला संचार डेटा भारतीय सिस्टम के माध्यम से ही गुजरे और उस पर देश की निगरानी बनी रहे.
Starlink और OneWeb के बीच मुकाबला
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने के लिए तीन कंपनियों को लाइसेंस मिल गया है. इनमें भारती ग्रुप की OneWeb, रिलायंस की और एलन मस्क की स्टारलिंक शामिल है. लेकिन अभी भी लाइसेंस मिलने का मतलब यह नहीं है कि कंपनियां तुरंत अपनी सैटेलाइट सर्विस भारत में शुरू कर सकती हैं. सैटेलाइट सर्विस शुरू करने से पहले स्पेक्ट्रम आवंटन और सुरक्षा से जुड़े परमिशन भी जरूरी होते हैं.
मित्तल के अनुसार OneWeb का ग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर बीते तीन साल से तैयार है और उसके सैटेलाइट भी लंबे समय से भारत के ऊपर मौजूद हैं. कंपनी अब सरकार की आखिरी परमिशन का इंताजर कर रही है. भारती ने उम्मीद जताई कि OneWeb को जल्द कमर्सियल सर्विस शुरू करने की परमिशन मिल सकती है.
मोबाइल और फाइबर इंटरनेट की जगह नहीं लेंगे सैटेलाइट
इस दौरान भारती ने यह भी कहा कि सैटेलाइट इंटरनेट मोबाइल नेटवर्क और फाइबर ब्रॉडबैंड की जगह नहीं लेने वाला है. मित्तल के अनुसार, नेटवर्क की तीनों तकनीकें एक दूसरे की मदद करेंगी. पहाड़ी इलाकों, जंगलों, दूरदराज के गांवों, समुद्र और हवाई यात्रा के दौरान सैटेलाइट इंटरनेट ज्यादा असरदार साबित होगा.
उन्होंने आगे कहा कि सैटेलाइट को हर पांच से छह साल में बदलने की जरूरत पड़ती है और इस पर काफी ज्यादा खर्च भी आता है. इसलिए जहां फाइबर और मोबाइल नेटवर्क मौजूद है हैं, वहां उनका इस्तेमाल होता रहेगा. सैटेलाइट इंटरनेट का असली फायदा उन जगहों पर मिलेगा, जहां सामान्य नेटवर्क पहुंचाना मुश्किल है.



