केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अग्निवीरों को लेकर बड़ा फैसला किया है. कैबिनेट ने अग्निवीरों के लिए दो साल के अतिरिक्त सेवा विस्तार का रास्ता साफ कर दिया है. अब चार साल की शुरुआती सेवा पूरी करने के बाद नियमित सेना में शामिल नहीं हो पाने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल और सेवा देने का मौका मिलेगा. इस तरह उनका कुल सेवा कार्यकाल छह साल हो जाएगा.

दिल्ली में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने इस फैसले की जानकारी दी. उन्होंने इसे भारतीय सशस्त्र बलों और अग्निवीरों के लिए महत्वपूर्ण दिन बताया. CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि के मुताबिक, दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल पूरा होने के बाद सशस्त्र बलों में शामिल होने के इच्छुक अग्निवीरों को नियमित सेना में भर्ती होने का अवसर मिलेगा. हालांकि, इसके लिए वस्तुनिष्ठ चयन मानदंडों को पूरा करना होगा.

कैबिनेट ने बनाई अग्निवीरों के लिए नई व्यवस्था

CDS जनरल NS राजा सुब्रमणि ने बताया कि अग्निपथ योजना 14 जून 2022 को शुरू की गई थी.. उस समय यह स्पष्ट किया गया था कि अग्निवीरों के प्रदर्शन का लगातार मूल्यांकन होगा और योजना की समयसमय पर समीक्षा की जाएगी. अब पहले बैच के अग्निवीर चार साल का कार्यकाल पूरा करने के करीब हैं… इन चार सालों में हुए प्रदर्शन मूल्यांकन के आधार पर सेना को अग्निवीरों के कामकाज पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है… इसी फीडबैक के आधार पर कैबिनेट ने नई व्यवस्था बनाई है.