गर्मी में कार का AC सही से ठंडा न करे तो सफर काफी परेशान करने वाला हो सकता है. लेकिन हर बार इसकी वजह कोई बड़ी खराबी हो, यह जरूरी नहीं है. कई बार धूल, गंदगी और गलत तरीके से AC चलाने के कारण भी कूलिंग कम लगती है. अगर आपकी पुरानी कार का AC पहले जितना ठंडा नहीं कर रहा है, तो कुछ छोटी बातों का ध्यान रखकर आप इसकी कूलिंग बेहतर कर सकते हैं.

केबिन फिल्टर की सफाई जरूरी

कार के अंदर हवा को साफ रखने का काम केबिन एयर फिल्टर करता है. समय के साथ इसमें धूल और गंदगी जमा हो जाती है. इससे हवा आसानी से अंदर नहीं आ पाती और की ठंडी हवा भी कम महसूस होती है. इसलिए समयसमय पर फिल्टर की जांच करें. अगर वह बहुत गंदा हो गया है तो उसे बदल देना बेहतर रहेगा.

कार में बैठते ही AC फुल स्पीड पर न चलाएं

धूप में खड़ी कार अंदर से काफी गर्म हो जाती है. ऐसे में बैठते ही AC को सबसे तेज चलाने से पहले कुछ देर गर्म हवा बाहर निकालना बेहतर है.इसके लिए थोड़ी देर खिड़कियां खोल सकते हैं और ब्लोअर चला सकते हैं. जब अंदर की गर्म हवा बाहर निकल जाए, तब शीशे बंद करके AC चालू करें. इससे केबिन जल्दी ठंडा होने में मदद मिल सकती है.

रीसर्क्युलेशन मोड आएगा काम

AC में दिया गया गर्मी में काफी उपयोगी होता है. इसे चालू करने पर AC बारबार बाहर की गर्म हवा लेने के बजाय कार के अंदर की हवा को ही ठंडा करता रहता है.जब केबिन की शुरुआती गर्म हवा बाहर निकल जाए, तब इस मोड को ऑन कर सकते हैं. इससे AC को कम मेहनत करनी पड़ती है और ठंडक जल्दी महसूस हो सकती है.

कंडेनसर को भी साफ रखें

कार के AC सिस्टम में कंडेनसर एक जरूरी हिस्सा है. यह कार के आगे, आमतौर पर रेडिएटर के पास लगा होता है. सड़क की धूल, मिट्टी और पत्तियां इसकी जाली पर जमा हो सकती हैं.

गंदगी ज्यादा होने पर हवा का रास्ता प्रभावित हो सकता है. इसलिए सर्विस के समय कंडेनसर की जांच और सफाई जरूर करवाएं। सफाई करते समय बहुत तेज पानी की धार का इस्तेमाल करने से बचें.

कार को छांव में पार्क करें

सीधी धूप में खड़ी कार कुछ ही देर में अंदर से बहुत गर्म हो जाती है. इससे AC को केबिन ठंडा करने में ज्यादा समय लग सकता है.जहां संभव हो, कार को छांव में पार्क करें। अगर छांव वाली जगह नहीं मिलती तो विंडशील्ड सनशेड का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे कार के अंदर गर्मी कुछ कम रखने में मदद मिलेगी.

AC वेंट को भी साफ करते रहें

कई बार AC सही काम कर रहा होता है, लेकिन वेंट से हवा कम निकलती है. इसकी वजह वेंट पर जमा धूल हो सकती है.एक साफ कपड़े या छोटे ब्रश से AC वेंट की सफाई करते रहें. इससे हवा का रास्ता साफ रहेगा और ठंडी हवा बेहतर तरीके से केबिन तक पहुंच सकेगी.

कब मैकेनिक को दिखाएं?

अगर इन आसान उपायों के बाद भी AC की कूलिंग लगातार कम रहती है, तो कार को किसी भरोसेमंद सर्विस सेंटर या मैकेनिक को दिखाना बेहतर है. हो सकता है AC सिस्टम में गैस, कंप्रेसर या किसी दूसरे हिस्से की जांच की जरूरत हो.छोटीछोटी देखभाल से कार का AC बेहतर तरीके से काम कर सकता है और गर्मी में सफर भी ज्यादा आरामदायक बन सकता है.