CUET UG Result 2026 OUT: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2026 में शामिल लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज 23 जून को CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें CUET UG Result 2026
CUET UG 2026 परीक्षा का आयोजन 11 मई से 31 मई और 67 जून 2026 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करें।
- CUET UG Result 2026 लिंक को चुनें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट या PDF डाउनलोड कर लें।
- 15 लाख से अधिक छात्रों ने कराया था पंजीकरण
इतने उम्मीदवारों ने कराया था रजिस्ट्रेशन
इस साल CUET UG 2026 के लिए करीब 15,68,867 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 11,64,098 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा देने वालों में 5,85,596 छात्राएं, 5,78,500 छात्र और 2 थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल रहे। अब रिजल्ट जारी होने के साथ ही DU, JNU, BHU, AMU समेत देशभर की केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है।


