हिमाचली खबर: बादाम का सेवन सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है ये बात तो हम सभी लोग जानते हैं। लेकिन इसका भरपूर फायदा उठाने के लिए इसे सही तरीके से खाना बेहद जरूरी है। दरअसल बादाम का सेवन लोग अलग अलग तरह से करते हैं, कुछ लोग इसे भिगोकर खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग इसे भूनकर खाते हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे छिलके के साथ सीधा खाना पसंद करते हैं। लेकिन अब ईशा फाउंडेश के संस्थापक जग्गी वासुदेव सद्गुरु ने बादाम खाने का सही तरीका बताया। उन्होंने बताया है कि किस तरह बादाम खाने से भरपूर फायदा मिलता है। ऐसे में चलिए जानते हैं बादाम खाने का सही तरीका क्या है। 

सद्गुरु ने बताया बादाम खाने का सही तरीका, इस तरह सेवन करने से मिलेगा भरपूर लाभ​
सद्गुरु ने बताया बादाम खाने का सही तरीका, इस तरह सेवन करने से मिलेगा भरपूर लाभ​

क्या है बादाम खाने का सही तरीका
सदगुरु का कहना है कि बादाम खाने का सही तरीक है कि वे भीगे हुए हों और उनका छिलका निकाला गया हो, क्योंकि इस तरह के नट्स का खुद की रक्षा करने का अपना अलग मैकेनिस्म होता है। बादाम को भिगोकर खाने से इसमें मौजूद पोषण शरीर को मिलता है। ऐसे में इसे हमेशा भिगोकर खाना चाहिए। 

बादाम को भिगोकर खाने के फायदे 

1. बेहतर पाचन
बादाम के छिलके में टैनिन नाम का एक तत्व होता है, जो पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकता है। भिगोने से छिलका निकल जाता है, जिससे बादाम को पचाना आसान हो जाता है और शरीर को इसके पूरे गुण मिलते हैं।

2. पोषक तत्व
भिगोए हुए बादाम लाइपेज नामक एंजाइम छोड़ते हैं। यह एंजाइम शरीर में फैट्स को काटते और उसे पचाने में मदद करता है, जिससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

3. मस्तिष्क के लिए 
बादाम विटामिनई और एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरी सोर्स है। यह याददाश्त बढ़ाने और मस्तिष्क की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसे अक्सर “ब्रेन फूड” कहा जाता है क्योंकि यह एकाग्रता में सुधार करता है।

4. दिल की सेहत के लिए
नियमित रूप से भीगे हुए बादाम खाने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है और बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। इसमें मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।