Somwar Upay: सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव की उपासना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूरी हो जाती हैं। अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर है तो सोमवार के दिन महादेव की पूजा की जरूर करें। वहीं अगर आपके जीवन में परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं तो सोमवार के दिन इन विशेष उपायों को जरूर आजमाएं। इन उपायों करने से भोलेनाथ की कृपा से आपके जीवन में सुखसमृद्धि का आगमन होगा।

सोमवार के इन उपायों से बरसेगी शिव कृपा, आर्थिक तंगी होगी दूर, जीवन में मिलेगी सफलता
सोमवार के इन उपायों से बरसेगी शिव कृपा, आर्थिक तंगी होगी दूर, जीवन में मिलेगी सफलता

सोमवार के दिन जरूर करें ये आसान उपाय

अगर आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी में सोमवार के दिन इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो घर से निकलते समय दर्पण, यानी शीशा में अपना चेहरा देखकर अवश्य जाएं। साथ ही मनहीमन भगवान शिव से सफलता के लिए प्रार्थना करें।

यदि आपको व्यापार के लाभ में पैसों की लगातार कमी हो रही है या व्यापार में आपको लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे आप कुछ नया करने की नहीं सोच पा रहें और आपका मनोबल कम होता चला जा रहा है तो इसके लिए आप कोई भी नया काम शुरु करने से पहले अपने पास 2 सफेद फूल रख लें और जब काम हो जाये तो उन्हें बहते पानी में प्रवाहित कर दें।

अगर घर में किसी बात को लेकर सदस्यों के बीच अनबन रहता है, जिसके कारण आपका मन बेचैन रहता है तो आप सोमवार के दिन घर के नजदीकी मंदिर में भगवान शिव जी को बेल पत्र चढ़ाएं और साथ ही किसी जरूरतमंद को एक कटोरी चावल दान करें।

अक्सर उपलब्धियां सामने होते हुए भी आपको नजर नहीं आती हैं। ऐसा तब महसूस होता है जब आपके पास सब कुछ होते हुए भी आपको लगे कि आपके पास कुछ नहीं हैं। तो इसके लिए सोमवार के दिन आप कुश या कंबल के आसन पर बैठकर तुलसी या रुद्राक्ष की बनी माला से कम से कम 108 बार भगवान शिव के मंत्र का जप करें। मंत्र इस प्रकार है ऊँ ऐं ह्रीं सोमाय नम:।

अक्सर भागदौड़ भरी लाइफ में कई बार इंसान किसी काम को लेकर इतना परेशान हो जाता है कि उलझन में आ जाता है। अधिकतर लोगों के साथ ऐसा होना आम बात है, इससे बचने के लिए सोमवार के दिन नहाधोकर तुलसी के पौधे की 11 बार परिक्रमा करें और साथ में घी का दीपक जलाएं।

आपने देखा होगा आपको उस समय बहुत गुस्सा आता है जब काफी मेहनत करने के बाद भी परिणाम अच्छे नहीं मिल पाते। आपको याद सबकुछ रहता है लेकिन परीक्षा के समय भूल जाते है तो आप चांदी का एक चौकोर टुकड़ा बाहर जाते समय अपनी जेब में हमेशा रखें।

अगर आप अपने किसी शत्रु से परेशान हैं, तो उससे मुक्ति पाने के लिए सोमवार के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान शिव के सामने घी का दीपक जलाएं।  साथ ही शिव जी के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ।

अगर आप अपने धन्यधान्य और भौतिक सुखों में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन स्नान आदि के कार्यों से निवृत्त होकर अपने घर के आसपास किसी शिव मंदिर में जाकर, जल में थोड़ा गंगाजल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ ही भगवान से हाथ जोड़कर प्रार्थना करें।

अगर आपको कोई परेशानी है और आप उसका हल नहीं निकाल पा रहे हैं, तो अपनी परेशानी का हल निकालने के लिए सोमवार के दिन जल में कुछ बूंद दूध मिलकर शिवलिंग पर अर्पित करें। साथ ही 11 बेलपत्र पर चंदन से ॐ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और धूपदीप आदि से विधिवत शिवलिंग की पूजा करें।

अगर आप अपनी आमदनी को बढ़ाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। अगर संभव हो तो गाय का दूध अर्पित करें। साथ ही शिव मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र हैॐ नम: शिवाय। इस प्रकार जप पूरा होने के बाद अपनी आमदनी में बढ़ोतरी के लिए भगवान के सामने हाथ जोड़कर विनती करें।

अगर आपको अपनी पढ़ाईलिखाई से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, तो उस परेशानी से बाहर निकलने के लिए सोमवार के दिन स्नान आदि के बाद आपको शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। साथ ही शिवलिंग पर चंदन का टीका लगाना चाहिए।

अगर आप चाहते हैं कि आपकी संतान आपके सभी कामों में मदद करें और उनसे आपके रिश्ते बेहतर बना रहे, तो सोमवार के दिन शिव जी को नारियल अर्पित करें। साथ ही भगवान को सूखे मेवे का भोग लगाएं।