अखरोट को ‘ब्रेन फूड’ कहा जाता है, लेकिन इसके लाभ पाने के लिए इसे खाने का तरीका बहुत मायने रखता है। अक्सर लोग दुविधा में रहते हैं कि इसे सूखा खाना बेहतर है या भिगोकर। पोषण विशेषज्ञों और आयुर्वेद के मुताबिक, अखरोट को भिगोकर खाना सबसे फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि अखरोट को भिगोकर खाने से क्या क्या फायदे मिलते हैं। चलिए जानते हैं कि इसके सेवन से क्या क्या फायदे होते हैं।

अखरोट को भिगोकर क्यों खाना चाहिए?
अखरोट में पोषक तत्वों का खजाना होता है, लेकिन इसमें कुछ ‘एंटीन्यूट्रिएंट्स’ भी पाए जाते हैं जो शरीर को इसके पूरे लाभ लेने से रोकते हैं। अखरोट को भिगोकर खाने से फाइटेट्स और टैनिन कम होता है। कच्चे अखरोट में फाइटिक एसिड और टैनिन होते हैं। ये तत्व शरीर में आयरन, जिंक और कैल्शियम जैसे खनिजों के अवशोषण में बाधा डालते हैं। भिगोने से ये तत्व निकल जाते हैं, जिससे शरीर पोषण को आसानी से सोख पाता है। अखरोट की तासीर गर्म होती है और इसमें मौजूद एंजाइम इनहिबिटर्स पाचन को धीमा कर सकते हैं। भिगोने से ये एंजाइम सक्रिय हो जाते हैं और अखरोट पचने में हल्का हो जाता है। इससे गैस या भारीपन की समस्या नहीं होती। भिगोने से अखरोट का कड़वापन कम हो जाता है और यह अधिक नरम व स्वादिष्ट लगता है।
सेवन का सही तरीका
अखरोट का भरपूर फायदा उठाने के लिए इसे रात को सोने से पहले 2 से 3 साबुत अखरोट की गिरी लें। इन्हें एक कप साफ पानी में भिगोकर रख दें। बर्तन को ढक दें। इसे कम से कम 6 से 8 घंटे तक भीगने दें। सुबह उठकर सबसे पहले इस पानी को फेंक दें और अखरोट को अच्छी तरह चबाकर खाएं।
भिगोए हुए अखरोट खाने के फायदे
मस्तिष्क के लिए वरदान
इसमें ओमेगा3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो याददाश्त बढ़ाने और तनाव कम करने में मदद करते हैं।
हार्ट हेल्थ
यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में सहायक है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
डायबिटीज
शोध बताते हैं कि भीगे हुए अखरोट का नियमित सेवन टाइप2 डायबिटीज के खतरे को कम कर सकता है और ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करता है।
हड्डियों की मजबूती
इसमें मौजूद अल्फालिनोलेनिक एसिड हड्डियों के घनत्व को बढ़ाता है।
वजन प्रबंधन
भीगा हुआ अखरोट खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे आप ओवरईटिंग से बचते हैं।
कितनी मात्रा में सेवन करें?
अखरोट बहुत लाभदायक है, लेकिन ज्यादा मात्रा में सेवन करने से नुकसान पहुंच सकता है। एक स्वस्थ वयस्क को दिन में 2 से 3 अखरोट से ज्यादा नहीं खाना चाहिए। अधिक मात्रा में सेवन करने से दस्त या पेट में गर्मी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।



