हिमाचली खबर: दिनभर जूते और मोजे पहनने के बाद पैरों से बदबू आना एक आम समस्या है। कई बार मोजों में से इतनी तेज दुर्गंध आने लगती है कि जूते उतारते ही आसपास के लोगों को भी परेशानी महसूस होने लगती है। अक्सर लोग इसे सामान्य बात समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लगातार गंदे और बदबूदार मोजे पहनना पैरों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जब मोजे लंबे समय तक पसीने और गंदगी से भरे रहते हैं, तो उनमें बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपने लगते हैं। यही वजह है कि पैरों में खुजली, जलन, लालपन, संक्रमण और फंगल इंफेक्शन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में मोजों को सही तरीके से साफ करना जरूरी हो जाता है।

साधारण वाशिंग पाउडर से नहीं जा रही मोजे की बदबू, इस तरह आसानी से दूर करें दुर्गंध​
साधारण वाशिंग पाउडर से नहीं जा रही मोजे की बदबू, इस तरह आसानी से दूर करें दुर्गंध​

मोजे जब समय पर साफ नहीं किए जाते तो ये कई बार काले भी पड़ जाते हैं। तलवे के पास चिपचिपाहट हो जाती है, जिसे साधारण वाशिंग पाउडर से आसानी से साफ करना मुश्किल हो जाता है। सफाई के बाद भी हल्की दुर्गंध बनी रहती है। ऐसे में आप कुछ घरेलू तरीकों की मदद से मोजों की दुर्गंध को दूर कर सकते हैं।

1 गुनगुना पानी और नमक
मोजों की बदबू दूर करने के लिए नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है। करीब 1 लीटर गुनगुने पानी में 23 चम्मच नमक और थोड़ा सा वाशिंग पाउडर मिला दें। मोजे को इसमें 1520 मिनट भिगोकर छोड़ दें। इसके बाद हाथों से रगड़कर साफ कर दें। इससे काफी हद तक बदबू दूर हो सकती है।

2 सफेद सिरका
मोजे से आ रही गंदी दुर्गंध को दूर करने के लिए सफेद सिरका भी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए आधा लीटर पानी में एक कप सफेद सिरका मिला दें। चाहें तो थोड़ा सा डिटर्जेंट भी मिला सकते हैं। अब इसमें मोजे डालकर 1015 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इन्हें रगड़कर साफ कर दें। इससे भी गंदगी और बदबू काफी हद तक दूर हो सकती है।

3 बेकिंग सोडा
सफेद सिरका की ही तरह बेकिंग सोडा में भी प्राकृतिक क्लीनिंग एजेंट होता है जो जिद्दी दाग, चिकनाई और दुर्गंध को दूर करने में मदद करता है। मोजों को साफ करने के लिए 1 लीटर पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिला कर 1015 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद मोजों को हाथों से रगड़कर साफ कर दें।