जम्मूकश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने लश्करएतैयबा के कमांडर लतीफ अहमद भट को मुठभेड़ में मार गिराया है. कुलगाम जिले में बुधवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, इसी दौरान लतीफ को जवानों ने घेर और सरेंडर करने को कहा. लतीफ ने आत्मसमर्पण से इंकार किया, जिसके बाद उसे मार गिराया गया. वह CRPF पोस्ट पर हमले में शामिल था. उसकी तलाश की जा रही थी.

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने बुधवार को तलाशी अभियान चलाया था. इसी बीच सुरक्षाबलों का सामना एक आतंकवादी से हो गया. मंगलवार देर रात खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान में शामिल हुआ था. इस मुठभेड़ में लतीफ भट जख्मी हो गया था.
CRPF को बनाया था निशाना
11 नवंबर को जम्मूकश्मीर के कुलगाम जिले के नौपुरा मीर बाजार में हथियारों से लैस दो आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक चौकी को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी. इस हमले में सी तीन जवान घायल हो गए थे. उमर निसार डार ने लतीफ भट के साथ मिलकर मीर बाज़ार, अखरान, हबलिश और किलम जैसी कई जगहों की रेकी की, ताकि वह सुरक्षा बलों पर हमले के लिए टारगेट तय कर सकें और योजना बना सकें. 11 नवंबर को, उमर निसार डार ने लतीफ भट के साथ मिलकर हमला किया और फिर वहां से भाग गए.
CCTV में कैद हुए आतंकी
10 और 11 नवंबर के CCTV फुटेज की जांच के दौरान, सुरक्षा एजेंसियों ने पाया कि उमर निसार डार और लश्कर कमांडर लतीफ भट, उन जगहों पर लगे कई CCTV कैमरों में कैद हुए थे.इसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया. पहले निसार डार मारा गया वहीं अब लतीफ भट भी ढेर हो गया.



