Patna Airport: पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास अब लेजर लाइट, हाई इंटेंसिटी लाइट व डीजे के इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. हवाई अड्डे के आसपास इन चीजों के उपयोग को प्रतिबंधित कर दिया गया है. हवाई अड्डा पर्यावरण प्रबंधन समिति ने हवाई अड्डे के आसपास पक्षियों के विमानों से टकराने की घटनाओं को रोकने और उड़ानों की सुरक्षा के लिए ये फैसला लिया है. प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई.

इस बैठक में कहा गया कि हवाई अड्डे के आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण प्रबंधन और विमानन सुरक्षा से जुड़े सभी निर्देशों का निर्धारित समयसीमा के भीतर पालन किया जाए. समिति के अध्यक्ष सह प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने अधिकारियों को विवाह समारोह स्थलों के संचालकों को बीएनएस की धारा 163 के तहत हवाई अड्डे के निर्धारित क्षेत्रों में लेजर लाइट, तेज प्रकाश और डीजे के इस्तेमाल पर लगाई गई पाबंदियों के बारे में बताने और जागरुक करने का निर्देश दिया.
प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
इन प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया गया है. समिति की बैठक में माना गया कि में एयरपोर्ट के आसपास खुले में मांसमछली की दुकानों और उनसे निकलने वाले अवशेष मान सुरक्षा के लिए गंभीर समस्या है. खुले में फेंके गए मांसमछली के अवशेषों से पक्षी आकर्षित होते हैं, जिससे उनके विमानों से टकराने का खतरा बढ़ जाता है.
एयरपोर्ट के 10 किमी के दायरे में कचरा न हो जमा
समीति ने स्थानीय निकाय के अधिकारियों को निर्देश दिया कि गर्दनीबाग मुख्य मार्ग और चितकोहरा गोलंबर के आसपास खुले में जो मांसमछली की दुकानें चल रही हैं, उनको हटाया जाए. बैठक में हवाई अड्डे के 10 किलोमीटर के दायरे में कचरे के निस्तारण की व्यवस्था की समीक्षा की गई. गर्दनीबाग स्थित कचरा संग्रह केंद्र दूसरी जगह ट्रांसफर करने और हवाई अड्डे से फुलवारी रेलवे स्टेशन तक के रास्ते में नियमित साफसफाई सुनिश्चित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया. बैठक में आवारा कुत्तों के नियंत्रण और प्रबंधन की भी समीक्षा की गई. नगर निगम को कहा गया कि वो इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई जारी रखे.



