
Bengaluru Medical College Viral Video: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक मेडिकल कॉलेज से हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां के प्रोफेसर की एक स्टूडेंट ने चप्पल से पिटाई कर डाली, बता दें कि इस प्रोफेसर पर आरोप है कि उसने क्लासरूम में स्टूडेंट से प्यार करने का दावा किया. प्रोफेसर ने कहा कि स्टूडेंट ने उनसे अपने प्यार का इज़हार किया था और उन्होंने उनका प्रपोज़ल ठुकरा दिया. इस मौके पर क्लास में चॉकलेट बांटी गईं. हालांकि, स्टूडेंट ने इस पर कड़ा एतराज़ जताया.
अनोखे तरीके से प्यार का इजहार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना बेंगलुरु के नेलमंगला इलाके में श्री सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च सेंटर में हुई. मोहम्मद नाम के एक प्रोफेसर पर स्टूडेंट के बारे में आपत्तिजनक कमेंट करने का आरोप है. वहीं इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. जिस वायरल वीडियो में प्रोफेसर क्लासरूम में स्टूडेंट्स से बात करते हुए दिख रहे हैं. बातचीत के दौरान, उनका दावा है कि स्टूडेंट ने उनसे ‘आई लव यू’ कहा था और उन्होंने उसको हाँ कर दी थी. इतना ही नहीं इस दौरान क्लास में चॉकलेट भी बांटी गई.
जमकर हुई बहस
वहीं प्रोफेसर के इस कारनामे के बाद स्टूडेंट परेशान हो गई. उसने उनके दावे पर एतराज़ जताया और कॉलेज प्रिंसिपल से शिकायत की. इसके बावजूद, प्रोफेसर अपनी बात पर अड़े रहे. रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोफेसर ने अपनी बात को सही साबित करने के लिए CCTV फुटेज होने का दावा किया. स्टूडेंट ने वीडियो देखने की मांग की. दोनों के बीच बहस हो गई, और क्लास में दूसरे स्टूडेंट भी झगड़े के दौरान मौजूद थे.
तमिलनाडु की जेल में एक कैदी को पड़ा मिर्गी का दौरा, देखते ही देखते रात के अंधेरे में 17 ने कर दिया कांड
चप्पल से हुई खूब पिटाई
बताया जा रहा है कि बहस बढ़ने पर प्रोफेसर क्लासरूम से जाने लगे. फिर उन्होंने स्टूडेंट से अगले दिन बात करने का वादा किया. इससे स्टूडेंट और गुस्सा हो गई. उसने विरोध किया और उसे चप्पल से मारना शुरू कर दिया. इसके बाद, कुछ और स्टूडेंट मौके पर पहुंचे, प्रोफेसर के खिलाफ नारे लगाए और कथित तौर पर उन पर हमला किया. पूरी घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.



