हिमाचली खबर: Shani Jayanti Upay: हर साल ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि जयंती मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ अमावस्या के दिन ही शनि देव का जन्म हुआ था। इस दिन को शनि अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन विशेष रूप से शनि देव की पूजा का महत्व है। कहते हैं कि इस दिन शनि देव की पूजा करने से और उनके निमित्त उपाय करने से शनि देव बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। आज के दिन शनि देव की कृपा से जन्मपत्रिका में शनि की अशुभ स्थिति में मिलने वाले प्रभावों जैसे शनि की साढ़े साती और ढैय्या से भी बचा जा सकता है। दरअसल आपको बता दूं कि शनि देव कर्म फल दाता हैं, वे न्याय के देवता हैं। शनि देव व्यक्ति को उसके कर्म के आधार पर फल देते हैं। शनि देव जिनके गुरु भगवान शिव हैं, जब प्रसन्न होते हैं तो व्यक्ति के जीवन में बहुत सारी खुशियां देते हैं लेकिन जब व्यक्ति कुछ गलत करता है तो शनि के प्रकोप से नहीं बचा जा सकता है। तो आइए अब आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं शनि जयंती और ज्येष्ठ अमावस्या के दिन किए जाने वाले विशेष उपायों के बारे में।

आज शनि जयंती और ज्येष्ठ अमावस्या के संयोग में करें ये अचूक उपाय, जीवन में चल रही समस्याओं से मिलेगा छुटकारा​
आज शनि जयंती और ज्येष्ठ अमावस्या के संयोग में करें ये अचूक उपाय, जीवन में चल रही समस्याओं से मिलेगा छुटकारा​
  • अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहते है तो आज रात के समय एक पानी वाला नारियल लें और शिव प्रतिमा के सामने उस नारियल को धन प्राप्ति की कामना करते हुए जमीन पर तोड़ दें। अब नारियल के इन टूटे हुए टुकड़ों को भगवान शिव की प्रतिमा के पास ही रख दें और रात भर वहीं रखा रहने दें। सुबह उठकर उन नारियल के टुकड़ों को वहां से उठा लें और घर के सब सदस्यों में बांट दें।

  • अगर जीवन में आपको किसी भी तरह की परेशानी है, तो उससे निजात पाने के लिये आज अमावस्या को एक लाल रंग का मोटा धागा लेकर गले में पहनें और उसे अगले महीने की अमावस्या तक पहने रखें। आपको बता दूं कि अगली महीने अमावस्या तिथि 15 जून को है 15 जून को वह धागा अपने गले से निकालकर रात के समय घर से बाहर कहीं विराने में गड्ढा खोदकर दबा दें।

  • अगर आपको अपनी मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पाता है और आपको बारबार ऐसा लगता है कि जिंदगी यूं ही हाथ से निकलती जा रही है, तो आज के दिन शाम के समय आपको काले कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए और रोटी खिलाते समय शनि देव के मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र है शं ऊँ शं नम:।

  • अगर आपके और आपके जीवनसाथी के बीच किसी न किसी बात को लेकर हमेशा अनबन बनी रहती है, तो आज थोड़ासा दूध लेकर, उसमें एक चुटकी शक्कर मिलाकर किसी कुएं में डाल दें। अगर आपको घर के आसपास कहीं कुआं न मिले तो घर के बाहर कच्ची मिट्टी में दूध डाल दें और उसके ऊपर थोड़ीसी मिट्टी डाल दें।

  • अगर आपको कोई भी कार्य करने की इच्छा नहीं होती है या काम में मन नहीं लगता है या आपको काम के दौरान आलस्य सताता है, तो आज के दिन आपको सरसों का तेल दान करना चाहिए और शनि देव के मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। मंत्र है शं ह्रीं शं शनैश्चराय नम:।

  • अगर आप कर्ज से परेशान हैं, तो आज थोड़ेसे राई के दाने हाथ में लेकर आधी रात को अपने घर के चौक में या घर की छत पर जाकर घड़ी की विपरित दिशा में तीन चक्कर काटें। इसके बाद थोड़थोड़े राई के दाने दसों दिशाओं में फेंक दें।

  • अगर आपके और आपके जीवनसाथी के बीच किसी न किसी बात को लेकर हमेशा खींचतान बनी रहती है, तो आज के दिन बरगद के पेड़ के पास जाना चाहिए और उसकी जड़ में थोड़ासा दूध डालना चाहिए। इसके बाद दूध डालने से पेड़ के पास जो मिट्टी गीली हो, उससे अपने माथे पर तिलक लगाना चाहिए। साथ ही शनि देव के मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए। मंत्र हैशं शनैश्चराय नम:।

  • अगर आप बेरोजगारी की समस्या से परेशान हैं या आपको लगता है कि आपका कोई सीनियर आपके प्रमोशन में बाधा बन रहा है, तो आज शाम के समय एक नींबू लेकर, उसके चार अलगअलग टुकड़े कर दें और किसी चौराहे पर जाकर चुपचाप चारों दिशाओं में एकएक नींबू का टुकड़ा फेंक दें।

  • अगर आपकी कोई खास इच्छा है, जो बहुत समय से पूरी नहीं हो पा रही है तो आज एक नारियल लेकर उसे देवी मां का नाम लेकर तोड़ दें। अंदर से प्राप्त गिरी के 42 टुकड़े करें। 3 टुकड़े भगवान शंकर को चढ़ायें, नौ टुकड़ें छोटी कन्याओं को बांट दें। दो टुकड़े दर्जी को, दो टुकड़े माली को, दो टुकड़े कुम्हार को प्रसाद के रूप में बांट दें और चार टुकड़े अपने लिये रख कर शेष बीस टुकड़े मंदिर में चढ़ा दें या प्रसाद के रूप में बांट दें।

  • अपने करियर को एक नई दिशा देने के लिये आज एक पानी वाला नारियल लें और उस पर लाल रंग का धागा सात बार लपेटकर अपने ईष्ट देव का ध्यान करते हुए बहते पानी में प्रवाहित कर दें।

  • अपना कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ाने के लिये आज अमावस्या को रात के समय मंदिर के दरवाजे बंद होने से पहले घी का एक दीपक जलाएं। अगर घर के बाहर मंदिर में नहीं जा सकते हैं, तो रात को सोने से पहले घर के मंदिर में ही घी का दीपक जलाएं। देखिये जो आप रोज़ शाम की पूजा के लिये दीपक जलाते हैं, वो दीपक अलग है, वो तो आपको जलाना ही है, लेकिन साथ ही रात को सोने से पहले एक और घी का दीपक आपको जलाना है।

  • अगर आप अपने बच्चों को हमेशा खुश देखना चाहते हैं, तो उनकी खुशहाली के लिए आज के दिन शनि देव के मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: साथ ही काली गाय की सेवा करें।