हिमाचली खबर: सुबह का नाश्ता ऐसा होना चाहिए जो शरीर को दिनभर ऊर्जावान बनाए रखे और आवश्यक पोषक तत्वों प्रदान करे। ऐसे में ओट् एग ऑमलेट दिन की शुरुआत के लिए एक बेहतरीन नाश्ता साबित हो सकता है। इसके बनाने में समय भी काफी कम लगता है और यह पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है। ओट्स को अंडों, मसालों, हर्ब्स, दूध और सब्जियों के साथ फेंटकर हेल्दी नाश्ता तैयार कर सकते हैं।

ओट्स में फाइबर, प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं अंडे में विटामिन प्रोटीन और अन्य कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए जानते हैं ओट्स अंडा ऑमलेट बनाने की आसान विधि के बारे में:
ओट्स एग ऑमलेट बनाने के लिए सामग्री
1/4 कप ओट्स का आटा
2 अंडे
3 बड़े चम्मच दूध
2 बड़े चम्मच बारीक कटा प्याज
2 बड़े चम्मच बारीक कटी शिमला मिर्च
2 बड़े चम्मच कद्दूकस की हुई गाजर
2 बड़े चम्मच बारीक कटा टमाटर
2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
नमक स्वादानुसार
एक चुटकी हल्दी पाउडर
एक चुटकी काली मिर्च पाउडर
तेल या घी
एक चुटकी ऑरेगानो
ओट्स एग ऑमलेट बनाने की आसान विधि
सबसे पहले प्याज, शिमला मिर्च, गाजर, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया को बारीक काट लें। चाहें तो इसमें पत्तागोभी या हरा प्याज भी मिला सकते हैं।
अब एक बाउल में ओट्स का आटा, नमक, हल्दी, काली मिर्च और ऑरेगानो डालें। इसमें 3 बड़े चम्मच दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि कोई गांठ न रहे। अब इसमें अंडे फोड़कर डाल दें और अच्छी तरह मिला दें।
अगर अंडे छोटे हैं तो 12 चम्मच दूध और मिला सकते हैं। अब एक नॉनस्टिक पैन में तेल, मक्खन या घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म कर लें। जब पैन अच्छी तरह गर्म हो जाए, तब तैयार अंडे, ओट्स और मसालों के मिश्रण को पैन में डाल दें।
अब सारी कटी हुई सब्जियों को ऑमलेट के ऊपर समान रूप से फैला दें। जब ऑमलेट का निचला हिस्सा अच्छी तरह पक जाए, तब उसे पलट दें और दूसरी तरफ से सुनहरा होने तक पका लें।
आपका गरमागरम ओट्स एग ऑमलेट तैयार है। अब आप इस पर थोड़ी सी काली मिर्च डालकर सर्व कर सकते हैं।



