साइबर ठग इतने शातिर हो गए हैं कि कोई भी इनका शिकार बन सकता है. आम आदमी तो छोड़िए, अब बॉलीवुड के बड़े सितारे भी इनके जाल में फंस रहे हैं. ‘उरी’ , ‘पिंक’ और ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ जैसी मशहूर फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है. उनके क्रेडिट कार्ड से बिना कोई पिन या जानकारी शेयर किए, 2.43 लाख रुपये निकाल लिए गए.

फिल्म देखने जाते वक्त आया मैसेज
मामला 24 जुलाई की रात का है. कीर्ति कुल्हारी मुंबई के अंधेरी इलाके में एक सिनेमाघर में फिल्म देखने जा रही थीं. रास्ते में अचानक उनके मोबाइल पर बैंक का एक मैसेज आया. मैसेज देखते ही वह परेशान हो गईं, क्योंकि उसमें लिखा था कि उनके क्रेडिट कार्ड से ‘एयरोमेक्सिको’ नाम की एक मैक्सिकन एयरलाइन को 2,525 डॉलर का पेमेंट हुआ है. कीर्ति को तुरंत समझ आ गया कि उनके साथ कोई फ्रॉड हुआ है, क्योंकि उन्होंने ऐसा कोई पेमेंट किया ही नहीं था. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। उन्होंने बिना देर किए तुरंत अपने बैंक के कस्टमर केयर को फोन मिलाया.
बैंक स्टेटमेंट देखा तो पता चली हकीकत
जब कीर्ति ने बैंक अधिकारियों से बात की और अपना पूरा स्टेटमेंट चेक किया, तो पता चला कि नुकसान सिर्फ 2.1 लाख का नहीं है. ठगों ने एक बार नहीं, बल्कि चार अलगअलग बार उनके कार्ड से पैसे काटे थे. कुल मिलाकर उनके खाते से 2.43 लाख रुपये निकाले जा चुके थे. खतरे को भांपते हुए बैंक ने तुरंत उनके क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक कर दिया, ताकि कार्ड से और पैसे न कट सकें.
बिना पिन बताए कैसे हो गया इतना बड़ा फ्रॉड
इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि आखिर ये फ्रॉड हुआ कैसे. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। कीर्ति का साफ कहना है कि उन्होंने किसी को भी अपने कार्ड का पिन या कोई दूसरी जानकारी नहीं दी थी. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और अब साइबर टीम की मदद ली जा रही है. पुलिस का मानना है कि ठगों ने सीधे तौर पर कार्ड की डिटेल मांगने के बजाय किसी तकनीक का सहारा लिया है. हो सकता है कि उनके फोन को हैक किया गया हो, या फिर किसी ऑनलाइन अकाउंट के जरिए डेटा चुराया गया हो. फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और बैंकिंग रिकॉर्ड खंगाल रही है.



