
बिहार के कटिहार जिले के मूसापुर की रहने वाली मुस्लिम युवती शिफत खातून ने हिंदू युवक सूरज कुमार से अपनी मर्जी से भागकर प्रेम विवाह कर लिया है. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बताया कि उन्हें जाने से मारने की धमकियां मिल रही हैं. इसलिए उन्होंने बिहार सरकार से सुरक्षा की मांग की है. जानिए पूरा मामला.
कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
वीडियो में युवती कहती है कि उसका नाम सिफत खातून है और उसके पिता का नाम मोहम्मद इश्तियाक आलम है. वह मूसापुर कटिहार बिहार की रहने वाली है. उसने सूरज कुमार नाम के लड़के से शादी कर ली है. युवती का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से घर छोड़कर शादी की है और इसमें उसके प्रेमी की कोई गलती नहीं है. उसका आरोप है कि उसके पिता और परिवार के लोग प्रेमी पर गलत आरोप लगा रहे हैं और झूठे केस में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. युवती ने यह भी दावा किया कि पुलिस और प्रशासन से मदद नहीं मिल रही है.
बाप की चप्पल घीस गई बेटी के कपड़े पहनाने में, और बेटी ने बाप की इज्जत डूबा दी अपने आशिक को मनाने में पूर्णिया कटिहार में प्रेमी के साथ फरार प्रेमिका ने वीडियो बनाकर दी जानकारी https://t.co/df5tCskn9F
— Sarfraz Sona (@SarfrazSona) October 27, 2026
डीएसपी पर लगाया आरोप
आगे युवक कहता DSP सुमित कुमार यादव का जिक्र करते हुए कहता है कि वह उन्हें परेशान कर रहा है. युवक के मुताबिक, उसके परिवार के सदस्यों को भी परेशान किया जा रहा है और कुछ लोग हथियार लेकर उनके घर तक पहुंचे हैं. उसने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री से जल्द मदद की अपील करते हुए कहा कि अगर उन्हें सुरक्षा और न्याय नहीं मिला, तो उनके पास आत्महत्या करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा.
कहीं भी आकर बयान देने को तैयार
युवती ने कहा कि वह और उसका प्रेमी कहीं भी जाकर अपना बयान देने के लिए तैयार हैं. उसने बिहार सरकार से जल्द संपर्क कर उनकी मदद करने की गुहार लगाई है.



