चुनाव आयोग ने दिल्ली में हुए ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ का डेटा जारी किया है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के मुताबिक SIR के तहत दिल्ली की वोटर लिस्ट में करीब 33 लाख एंट्री ऐसी मिली थीं, जिनमें गड़बड़ी है या उनका मौजूदा रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो पा रहा है. अब इनमें से करीब 20 लाख मामलों का निपटारा कर लिया गया है. वहीं बाकी मामलों का समाधान होना अभी बाकी है.

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन आधिकारी की तरफ से जारी बयान केस मुताबिक SIR के तहत वोटर लिस्ट की एंट्री में मिली गड़बड़ियों को दूर करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है.करीब 33 लाख एंट्री में तार्किक गड़बड़ी थी. इनमें से करीब 20 लाख मामलों का समाधान हो चुका है.
Message from the Chief Electoral Officer, Delhi
Regarding Special Intensive Revision 2026
About 33 lakh entries in Delhi voter list were under Logical Discrepancy/ Unmapped. We had started a proactive campaign to resolve these issues. By now around 20 lakh cases out of 33 lakh have been resolved.
If any person has any grievance, please feel free to contact any of the 14,947 BLOs, 902 AEROs, 70 EROs, 13 DEOs or the CEO.
No eligible voter will be excluded from the voter list.
#SIR2026 #SIRDelhi
@ECISVEEP
— CEO, Delhi Office October 12, 2026
SIR के तहत नोटिस जारी किए गए थे
दिल्ली में निर्वाचन अधिकारियों ने 33 लाख ऐसे मामलों में से 20 लाख का निपटारा कर दिया है, जिनमें मतदाताओं को तार्किक विसंगतियों या 2002 की वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने के कारण SIR के तहत नोटिस जारी किए गए थे.
शिकायत के लिए संपर्क करें
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बयान में कहा कि किसी भी व्यक्ति को कोई शिकायत है तो वह 14,947 बूथ स्तरीय अधिकारियों , 902 सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों , 70 निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों , 13 जिला निर्वाचन अधिकारियों या दिल्ली के CEO से संपर्क कर सकता है.
‘पात्र वोटर को लिस्ट से बाहर नहीं किया जाएगा’
बयान के अनुसार, विशेष शिविर भी लगाए जा रहे हैं, जहां BLO मतदाताओं की सहायता कर सकते हैं. SIR से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए ऐसे शिविर 18 और 25 अक्टूबर को भी लगाए जाएंगे. चुनाव आयोग ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि किसी भी पात्र वोटर को लिस्ट से बाहर नहीं किया जाएगा. यानी वोट देने का अधिकार रखने वाले किसी भी व्यक्ति का नाम सूची से नहीं हटाया जाएगा.



