Prayagraj Rain Alert: प्रयागराज में भारी बारिश का दौर जारी है। शहर के पॉश इलाकों में हालात बदतर हैं। जॉर्ज टाउन की सड़कों से लेकर जॉर्ज टाउन थाने तक चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। सबसे बड़ा सवाल स्मार्ट सिटी के दावे पर है, क्योंकि स्मार्ट शहर में ड्रेनेज सिस्टम ही ठप है।

जॉर्ज टाउन थाने में भरा पानी !
भारी बारिश से हालात ऐसे हैं कि जॉर्ज टाउन थाने के कैंपस में भी पानी भर गया है। पुलिसकर्मियों को डेढ़ फीट पानी में से गुजरकर थाने पहुंचना पड़ रहा है। सड़कों पर पानी भरा होने से ट्रैफिक धीमा हो गया है।



