
JBL Pulse 6 को JBL ने अपने लेटेस्ट ब्लूटूथ स्पीकर के रूप में लॉन्च किया है। यह कंपनी का नया स्पीकर है जो बिल्ट-इन LED लाइटिंग के साथ आता है। स्पीकर में पारदर्शी डिजाइन दिया गया है। यह सिलेंडर शेप में आता है और ऊपर हैंडल भी दिया गया है जो लाइटिंग के कारण चमकता भी है। यह मात्र 1.49 किलोग्राम का है। इसलिए यह आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। 34Wh की बैटरी के साथ यह 12 घंटे तक चल सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और इसके साउंड स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से।
JBL Pulse 6 Speaker Specifications
JBL Pulse 6 कंपनी का नया ब्लूटूथ स्पीकर है जिसमें बिल्ट-इन LED लाइटिंग सिस्टम मिलता है। यह म्यूजिक के साथ सिंक हो जाता है और उसी के अनुसार चमकता है। स्पीकर का वजन 1.49kg है और इसके डाइमेंशन 131.7 x 264.1 x 106.4mm हैं। इसमें टॉप पर एक हैंडल दिया गया है जिसमें लाइटिंग भी चमकती है। यह देखने में काफी अलग है और लालटेन जैसा दिखता है। स्पीकर में पारदर्शी डिजाइन दिया गया है जिसमें 360 डिग्री LED लाइटिंग मिलती है। इसमें कंपनी ने 16 तरह के अलग-अलग लाइटिंग पैटर्न दिए हैं। EQ कंट्रोल भी इसमें मिल जाते हैं।
साउंड की बात करें तो ऑडियो सेटअप में 30W RMS वूफर मिलता है और 10W RMS ट्विटर दिया गया है। इसमें 40W की आउटपुट मिल जाती है। ब्लूटूथ स्पीकर में 42Hz से लेकर 20kHz तक फ्रिक्वेंसी रेस्पॉन्स रेंज मिल जाती है। AI Sound Boost फीचर इसमें दिया गया है जिससे कि तेज आवाज पर भी साउंड फटती नहीं है। स्पीकर को कंपनी ने IP68 रेटिंग दी है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 6.0 का सपोर्ट मिल जाता है। इसमें SBC, AAC, और LC3 कोडेक सपोर्ट दिया गया है। यह 34Wh बैटरी से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार के चार्ज में 12 घंटे तक चल सकता है। प्लेटाइम बूस्ट फीचर की मदद से दो घंटे एक्स्ट्रा प्लेबैक टाइम इसमें मिल जाता है। स्पीकर में यूएसबी-सी चार्जिंग दी गई है। फुल चार्ज होने में इसे 4.5 घंटे का समय लगता है।
JBL Pulse 6 Speaker Price
JBL Pulse 6 स्पीकर को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 2499 युआन (लगभग 35,000 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकृत वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।


