इंडिया गेट: इस फोटो में भी 10 दिन पहले इंडिया गेट साफ नजर आ रहा था, लेकिन 9 नवंबर को धुंध की मोटी चादर में घिरा दिखा. पटाखों के धुएं के बीच दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई.

नीला गुंबद: 3 नवंबर को नीला गुंबद साफ नजर आ रहा था, लेकिन 9 नवंबर यानी दीवाली की अगली सुबह इसके आसपास घना धुंधलापन छा गया. कुछ ही दिनों में दिल्ली की हवा की गुणवत्ता बिगड़ी और प्रदूषण का लेवल बहुत ज़्यादा बढ़ गया.

विजय चौक: इसमें भी आपको साफ पता चल रहा होगा कि 31 अक्टूबर, 2026 को विजय चौक का नजारा कैसा था, और सोमवार, 9 नवंबर, 2026 को वही जगह धुंध से घिरी दिख रही है. हालांकि, दीवाली से एक दिन पहले भी दिल्ली का AQI ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में ही था.

लोधी गार्डन: इसी कड़ी में अगर 30 अक्टूबर को लोधी गार्डन का नजारा देखें तो यह साफ था, लेकिन 9 नवंबर को उसी जगह पर धुंध का असर दिखाई दिया. पटाखों के धुएं और प्रदूषण ने दिल्ली की हवा को ‘बहुत खराब’ बना दिया.

कर्तव्य पथ: 30 अक्टूबर को कर्तव्य पथ का नजारा साफ था, लेकिन 9 नवंबर को यहां धुंध छाई नजर आई. दिवाली के बाद बढ़े प्रदूषण ने राजधानी की आबोहवा बिगाड़ दी और विजिबिलिटी कम कर दी.

नॉर्थ ब्लॉक: पहली इमेज शनिवार, 31 अक्टूबर, 2026 की है, इसमें नॉर्थ ब्लॉक का नजारा साफ दिख रहा है. जबकि दूसरी इमेज में दीवाली की अगली सुबह की है, जो काफी बदला हुआ है. आसमान में घना ग्रे कोहरा छाया हुआ है.

विजय चौक: 31 अक्टूबर को विजय चौक की तस्वीर में आसमान साफ दिखाई दे रहा था, लेकिन 9 नवंबर को धुंध ने इसे ढक लिया. दिवाली पर तय समय के बाद भी पूरे शहर में पटाखे फोड़े गए, जिससे राजधानी का AQI ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में पहुंच गई.