
Laung Ka Pani Pine Ke Fayde: लौंग को हम चाय में डालकर या फिर खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए मसाले की तरह खूब इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किए गए एक वीडियो में डॉ. हंसाजी योगेन्द्र का कहना है कि 3 से 4 लौंग से किया जाने वाला एक नुस्खा आपके पाचन को बेहतर कर सकता है, शुगर क्रेविंग्स को कम करता है, इम्यूनिटी बढ़ाने और इंफ्लेमेशन को कम करने में भी फायदे देता है. लौंग सदियों से इस्तेमाल किया जाने वाला मसाला है जो ना सिर्फ स्वाद को बढ़ाता है बल्कि सेहत को भी अच्छा रखता है. ऐसे में यहां जानिए डॉ. हंसाजी योगेन्द्र के अनुसार कैसे बनाते हैं लौंग का पानी और इससे कौन-कौन सी दिक्कतें दूर होती हैं.
कैसे बनाएं लौंग का पानी
लौंग का पानी बनाने के लिए रात में 3 से 4 लौंग लेकर एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें. इस पानी को अगली सुबह खाली पेट पी लें. यह लौंग के सेवन का आसान और लाइट तरीका है. इससे लौंग का माइल्ड इंफ्यूजन होता है.
कैसे बनाएं लौंग की चाय
लौंग की चाय बनाने के लिए एक गिलास पानी में 3 से 4 लौंग डालकर उबाल लें. इसे 5 मिनट तक ढककर पकाएं. इसके बाद आंच बंद करें इसे थोड़ा ठंडा करके छानें और पिएं. इस तरीके से लौंग के अरोमेटिक ऑयल्स ज्यादा निकलते हैं.
न्यूट्रिएंट्स से भरपूर है लौंग
लौंग एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर मसाला है. इसमें एसेंशियल ऑयल, विटामिन, खनिज और प्लांट कंपाउंड्स होते हैं. इनमें सबसे जरूरी है यूजेनोल जिससे लौंग को उसका अलग अरोमा और सेहत दुरुस्त रखने वाले गुण मिलते हैं.
खांसी, जुकाम और गला दर्द होगा दूर
लौंग का पानी पीने पर खांसी, जुकाम और गले के दर्द जैसी दिक्कतें भी दूर होती हैं. इसके लिए लौंग के पानी में दालचीनी डालकर पका लें और फिर पिएं.
वजन घटाने में मिलेगी मदद
वेट मैनेजमेंट के लिए भी लौंग का पानी पिया जा सकता है. लौंग के पानी में नींबू का रस डालकर पिएं. इससे शुगर क्रेविंग भी कम होती है.
पेट फूलने से छुटकारा पाने के लिए
अगर पेट फूलने से परेशान हैं तो लौंग का पानी उबालते समय इसमें सौंफ को कूटकर डाल दें. इससे पेट फूलने की दिक्कत दूर होती है और पाचन को फायदा मिलता है.



