हिमाचली खबर: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। सपा संस्थापक और दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव को बुधवार को लखनऊ के सिविल अस्पताल में Brought Dead लाया गया है। बता दें कि प्रतीक यादव भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे। उनक निधन की खबर ने हर किसी को हैरान करके रख दिया है। आपको बता दें कि प्रतीक यादव हमेशा से ही राजनीति से दूर रहते थे। आइए जानते हैं कि प्रतीक यादव राजनीति के बजाय करते क्या थे।

कौन थे मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव? राजनीति में नहीं आए तो करते क्या थे, जानिए​
कौन थे मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव? राजनीति में नहीं आए तो करते क्या थे, जानिए​

कौन थे प्रतीक यादव?

दरअसल, प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। प्रतीक सपा के वर्तमान अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रतीक यादव का जन्म 7 जुलाई 1987 को हुआ था। मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी मालती देवी थीं। उनके बेटे अखिलेश यादव हैं। हालांकि, साल 2003 में मालती देवी का निधन हो गया था। जानकारी के अनुसार, मुलायम सिंह यादव ने काफी समय तक दो पत्नियों की बात छिपाई थी। हालांकि, उन्होंने कुछ समय बाद इस बात को स्वीकार कर लिया था।

प्रतीक ने कितनी पढ़ाई की?

प्रतीक यादव की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल से हुई थी। इसके बाद प्रतीक ने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकॉम किया था। प्रतीक उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए लंदन भी गए थे। यहां उन्होंने लीड्स यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की थी। एक ओर अखिलेश यादव ने राजनीति की ओर रुख किया तो वहीं, प्रतीक यादव हमेशा से राजनीति से दूर रहे।