हिमाचली खबर: हार्ट अटैक के मामले दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे हैं। कई बार लोग बिल्कुल फिट होते हैं। अच्छी खासी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं लेकिन फिर भी उन्हें हार्ट अटैक आ जाता है। जिम में एक्सरसाइज करते हुए, पार्क में दौड़ते हुए और ऑफिस में काम करते हुए लोग कोलेप्स हो जाते हैं। ऐसे कई वीडियो सामने आते हैं जिसमें लोग डांस कर रहे होते हैं और अचानक से गिरते हैं और मर जाते हैं। इसे Sudden Heart Attack या Sudden Cardiac Arrest कहते हैं। आइये जानते हैं फिट लोगों को भी क्यों आ रहे हैं हार्ट अटैक, दिल का दौरा पड़ने के कोई भी रिस्क फैक्टर न होने पर भी क्यों है दिल पर खतरा?

फिट लोगों को भी क्यों आ रहा है हार्ट अटैक, रिस्क फैक्टर न होने पर भी कैसे दिल पर है खतरा, जाने-माने डॉक्टर ने बताया​
फिट लोगों को भी क्यों आ रहा है हार्ट अटैक, रिस्क फैक्टर न होने पर भी कैसे दिल पर है खतरा, जाने-माने डॉक्टर ने बताया​

फिट लोगों को क्यों आ रहा है हार्ट अटैक

डॉक्टर अशोक सेठ ने बताया कि कई बार आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि अरे वो तो बड़ा फिट और उसे अचानक से हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट आ गया। कई बार आपके आसपास भी ऐसे केस हुए होगे, लेकिन ऊपर से फिट दिखना ही फिट नहीं होता है। कई बार हमें हार्ट अटैक के रिस्क फैक्टर्स के बारे में पता नहीं होता। अगर आपको अपने रिस्क फैक्टर पता है तो आप पहले से सतर्क रहते हैं लेकिन क्या कोई रिस्क फैक्टर नहीं होने पर भी हार्ट अटैक हो सकता है। इसका जवाब है हां हो सकता है।

अचानक हार्ट अटैक आने के कारण?

अगर शरीर में कहीं भी 10% भी ब्लॉकेज है या 20% भी है तो हार्ट अटैक हो सकता है। स्मोकर्स में 20% ब्लॉकेज हार्ट अटैक के खतरे को 30% बढ़ा देती है। क्योंकि वो सॉफ्ट ब्लॉकेज होती है और वो अचानक से रप्चर कर जाती है। क्लॉट बनकर फंस जाता है और अचानक से तेज हार्ट अटैक आता है। तो ये जवान लोग हैं उनमें ऐसा बहुत ज्यादा देखा जाता है। दूसरा बड़ा कारण है कि अचानक से हमारी नॉर्मल आर्टरीज भी हार्ट अटैक का कारण बन जाती हैं और माइनर ब्लॉकेज करती हैं, हां ऐसा होता है लेकिन ऐसा बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करने पर होता है। अगर हम अचानक से बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं तो इससे भी नॉर्मल आर्टरीज होने भी हार्ट अटैक हो सकता है। 

हार्ट अटैक से कैसे बचें?

इसलिए अगर आपके शरीर में अगर 10 प्रतिशत भी ब्लॉकेज है और आप अचानक से कोई तेज एक्सरसाइज ओवर वेट लिफ्टिंग या मैराथन दौड़ते हैं तो इससे अचानक से प्लाक रप्चर हो जाता है और हार्ट अटैक आ सकता है। इससे कार्डियक अरेस्ट भी हो सकता है। इसलिए ऊपर से दिखना ही हेल्दी नहीं है। आपको अपने रिस्क फैक्टर्स के बारे में जानना जरूरी है। अगर वो सारे फैक्टर नहीं है तो आप फिट हैं।