अगर आप भी हर साल अपने स्मार्टफोन के लिए नए और बेहतरीन ऐप्स खोजते रहते हैं, तो Google ने आपके इस काम को आसान कर दिया है. हर साल की तरह इस बार भी Google Play ने सबसे बेहतरीन, इनोवेटिव ऐप्स और गेम्स की 2026 के लिए ऑफिशियल लिस्ट जारी कर दी है. इस साल की लिस्ट में ग्लोबल लेवल पर इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप्स के साथ छोटे ऐप्स का भी नाम है. क्रिएटिविटी, प्रोडक्टिविटी और गेमिंग के शौकीनों के लिए यह लिस्ट खास हो सकती है. तो आइए जानते हैं इस साल किन ऐप्स और गेम्स ने बाजी मारी है और कौन से नाम इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में रहे हैं.

Google Play की साल 2026 के बेस्ट ऐप्स और गेम्स की सालाना लिस्ट में Adobe Premiere ने बाजी मारी है, वहीं गेमिंग की दुनिया में Arknights: Endfield को सबसे बेस्ट गेम का खिताब मिला है. इस लिस्ट में कई ऐसे ऐप्स भी हैं, जो हमारे डेलीलाइफ के कामों को आसान बनाने की सुविधा उपलब्ध कराते हैं. सबसे खास बात है कि Google Play की सालाना लिस्ट में इस बार भारतीय ऐप्स ने भी अपनी जगह बनाई है.

Google Play हर साल ऐसे ऐप्स और गेम्स को अवार्ड देता है, जो अपने फीचर्स, नए आइडिया और यूजर एक्सपीरियंस के दम पर लोगों का ध्यान खींचने में सफल हुए हों. इस साल की लिस्ट में वीडियो एडिटिंग, आर्ट, AI, एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स समेत कई कैटेगरी शामिल हैं.

Adobe Premiere बना 2026 का बेस्ट ऐप

Google Play की बेस्ट ऐप 2026 कैटेगरी में Adobe Premiere ने नंबर 1 का स्थान पाया. इस ऐप को अब तक Google Play पर 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है. इस ऐप की सहायता से यूजर अपने स्मार्टफोन पर ही वीडियो एडिटिंग कर सकते हैं. इसमें मल्टीट्रैक एडिटिंग, वीडियो पर सटीक कंट्रोल और स्पीच एन्हांसमेंट जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं.

वहीं, क्रिएटिव एक्सप्रेशन के लिए ibis Paint X को बेस्ट ऐप का अवॉर्ड मिला है. इसकी मदद से यूजर अलगअलग स्टाइल में इलस्ट्रेशन और एनिमेशन बना सकते हैं.

आधारित ऐप Wispr Flow को बेस्ट इनोवेटिव ऐप का अवॉर्ड मिला है. यह ऐप बोलकर कही गई बातों को टेक्स्ट में बदलता है. खास बात यह है कि यह हिंदी और हिंग्लिश समेत कई भाषाओं को सपोर्ट करता है. साथ ही, यह बोलते समय आने वाली गलतियों और गैरजरूरी शब्दों को हटाकर टेक्स्ट को बेहतर बनाता है.

भारतीय ऐप्स ने भी बनाई जगह

इस साल की लिस्ट में कई भारतीय ऐप्स को भी जगह मिली है. घर के डेलीलाइफ के कामों के लिए सर्विस बुक करने वाले ऐप Pronto को बेस्ट प्रोडक्टिविटी पार्टनर की अवॉर्ड मिला है. वहीं, बच्चों के विकास से जुड़ी जानकारी देने वाले Baby Development and Milestones को बेस्ट अंडर द रडार ऐप का अवॉर्ड मिला है.

Zolio: Daily Journal & Diary को स्किल बिल्डिंग के लिए बेस्ट ऐप माना गया है. साथ ही Pocket FM को एंटरटेनमेंट और FanCode को स्पोर्ट्स फैंस के लिए बेस्ट ऐप का अवॉर्ड मिला है. स्मार्टवॉच पर पॉडकास्ट सुनने की सुविधा देने वाले Pocket Casts को बेस्ट ऐप फॉर वॉचेज चुना गया. वहीं, Strava ने बेस्ट क्रॉस डिवाइस ऐप का अवॉर्ड अपने नाम किया.

Arknights: Endfield बना बेस्ट गेम

गेमिंग कैटेगरी में Arknights: Endfield ने दो अवॉर्ड जीते हैं. इसे बेस्ट गेम और बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड मिला है. Google Play पर इस गेम की रेटिंग 4.5 है और इसे 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है. इसके साथ ही Monument Valley 3 को बेस्ट इंडी गेम चुना गया है. यह अपने विजुअल पजल और अनोखे गेमप्ले के लिए जाना जाता है.

भारत में बना ScarFall 2.0 बेस्ट मेड इन इंडिया गेम बना है. यह एक बैटल रॉयल गेम है. इस गेम में मुंबई की लोकल ट्रेन और शहर के कई परिचित माहौल देखने को मिलते हैं. इसके साथ ही Pokemon Champions को बेस्ट मल्टीप्लेयर गेम और Astro Arena: 3vs3 MOBA को बेस्ट पिक अप एंड प्ले गेम का अवॉर्ड मिला है.