क्या आप भी मन में आने वाले सवाल से लेकर आफिस के कामों के जवाब तक Google पर सर्च करते हैं? कभीकभी तो ऐसे सवालों के जवाब भी खोजते हैं, जिसे जिसे पब्लिक में बोलने में हिचकिचाहट हो. लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि गूगल के पास आपकी इन सर्च का कितना रिकॉर्ड मौजूद रहता है? सिर्फ सर्च हिस्ट्री ही नहीं, आपकी लोकेशन और Google Assistant के साथ हुई चैट से जुड़ी कुछ जानकारियां भी आपके अकाउंट में सेव हो जाती हैं.

बता दें कि गूगल अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए उनकी ऑनलाइन एक्टिविटी से जुड़ी जानकारी सेव करता है. गूगल की प्राइवेसी पॉलिसी के अनुसार, इसमें सर्च किए गए शब्द, देखे गए वीडियो, दिखाए गए ऐड पर क्लिक और गूगल की सर्विस के साथ आपकी एक्टिविटी शामिल हो सकती हैं. अगर आपने Chrome में हिस्ट्री सिंक कर रखी है, तो ब्राउजिंग से जुड़ी जानकारी भी गूगल अकाउंट में सेव हो सकती है.

आपकी आवाज और लोकेशन का भी रहता है रिकॉर्ड

गूगल की डेटा सेव करने की प्रक्रिया सिर्फ सर्च तक सीमित नहीं है. अगर आपके अकाउंट में Web & App Activity ऑन है और आपने Voice & Audio एक्टिवी को भी परमिशन दी है, तो Google Assistant के साथ हुई चैट की ऑडियो रिकॉर्डिंग सेव हो सकती है. इसमें वे मौके भी शामिल हो सकते हैं जब Assistant गलती से एक्टिवेट हो गया हो.

लोकेशन की बात करें तो गूगल जीपीएस, IP एड्रेस, वाईफाई नेटवर्क और डिवाइस के दूसरे सिग्नल की सहायता से आपकी लोकेशन से जुड़ी डिटेल्स जुटा सकता है. अगर Location History यानी Timeline ऑन है, तो आपके आनेजाने की जगहों का रिकॉर्ड भी सेव हो सकता है. लेकिन, यह सब आपके अकाउंट और डिवाइस की सेटिंग पर डिपेंड करता है.

ऐसे चेक करें और डिलीट करें अपनी Google हिस्ट्री

अगर आप नहीं चाहते कि आपकी पुरानी सर्च और दूसरी एक्टिविटी काफी समय तक अकाउंट में सेव रहे, तो इसे खुद भी मैनेज कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले ओपन करना होगा और Data & Privacy सेक्शन में जाना होगा. यहां History Settings के अंदर Web & App Activity का ऑप्शन मिलेगा. My Activity पर जाकर आप अपनी पुरानी सर्च और सेव की गई दूसरी एक्टिविटी को देख सकते हैं. यहां से अलगअलग एक्टिविटी या उपलब्ध विकल्पों के जरिए पूरी हिस्ट्री डिलीट की जा सकती है.

इसके साथ ही Web & App Activity को बंद करने का भी ऑप्शन मिलता है. इसके लिए Turn off या Turn off and delete activity में से अपनी जरूरत के अनुसार ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं. इसी तरह ऑटोडिलीट की सुविधा से पुरानी हिस्ट्री को 3, 18 या 36 महीने बाद अपने आप हटाने की सेटिंग भी की जा सकती है.

ध्यान देने वाली बात यह है कि सिर्फ सर्च हिस्ट्री डिलीट करने से Google के पास मौजूद हर तरह का डेटा पूरी तरह से खत्म होने की गारंटी नहीं मिलती. Chrome की लोकल हिस्ट्री, YouTube हिस्ट्री और लोकेशन से जुड़ी सेटिंग भी अलग से चेक करनी चाहिए. यानी डिजिटल प्राइवेसी के लिए सिर्फ हिस्ट्री डिलीट करना काफी नहीं होता है, समयसमय पर अपने Google अकाउंट की प्राइवेसी सेटिंग देखना भी जरूरी है.