
पूर्व पीएम इमरान खान की रिहाई को लेकर पाकिस्तान की सियासत फिर गरमा गई है। उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इनसाफ (पीटीआई) के समर्थकों ने रविवार को खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मारवत से लॉन्ग मार्च शुरू किया। हजारों लोग करीब 275 किमी दूर इस्लामाबाद की तरफ बढ़ रहे हैं। लक्की मारवत से करीब तीन किलोमीटर आगे फ्रंटियर फोर्स और इमरान समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव हुआ और पुलिस ने लाठीचार्ज किया। एक घंटे बाद मार्च फिर शुरू हुआ। इस बीच, इस्लामाबाद में संसद और हाई-वे के रास्तों को कंटेनर लगाकर बंद कर दिया गया है।
हिंसक झड़पों के खतरे के बीच पीटीआई सांसद शहजाद शहबाज और आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने सोमवार देर शाम बैठक की है। हालांकि, बैठक के फैसलों की जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले पंजाब में शनिवार रात पीटीआई के कार्यकर्ताओं की बड़े पैमाने पर धरपकड़ की गई। पीटीआई का दावा है कि उसके लगभग दो हजार कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए



