हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के किसानों को आगाह किया है कि उन्हें फसल खरीद में किसी स्तर पर परेशानी नहीं होगी. राज्य सरकार मंडियों में धान और बाजरे की खरीद के साथ तत्काल उठान भी सुनिश्चित करेगी. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस बाबत खरीद प्रक्रिया की समीक्षा कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए हैं. उन्होंने कहा कि खरीद, उठान और भुगतान की पूरी व्यवस्था सुचारु रूप से चलनी चाहिए.

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में अब तक 5 लाख क्विंटल धान की खरीद हुई है. उन्होंने कहा कि मंडियों में आवक बढ़ने के साथ उठान की गति भी बढ़ाया जाना चाहिए. सीएम सैनी ने बताया कि हरियाणा सरकार किसानों को बाजरे के लिए ₹2,900 प्रति क्विंटल MSP सुनिश्चित करेगी.

किसानों के लिए हरियाणा सरकार ने जो जरूरी निर्देश जारी किए हैं, वे निम्न प्रकार से हैं

बाजरे की सरकारी खरीद ₹2,300 प्रति क्विंटल की दर से होगी

खुले बाजार में ₹2,300 से अधिक भाव मिलने पर ₹2,900 MSP तक भावान्तर भरपाई

भावान्तर भरपाई योजना के तहत किसानों को ₹600 प्रति क्विंटल का लाभ

बाजरे की खरीद निजी डीलरों के माध्यम से भी जारी

हर मंडी में खरीद व्यवस्था की निगरानी के लिए HCS स्तर के अधिकारी नियुक्त

प्रशासनिक सचिव मंडियों का दौरा कर खरीद और उठान व्यवस्था की रिपोर्ट देंगे

पिछले वर्ष की बची धान को लेकर राइस मिलर्स के लिए विभागीय टीम गठित

व्यापारियों की सुविधा के लिए ₹2,777 प्रति क्विंटल की राशि निर्धारित